Skip to main content

किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया


 हरिद्वार। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष इरशाद अली व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फंूका। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इरशाद अली व प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि पंजाब सरकार बदले की भावना से कम कर रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी। इरशाद अली ने कहा कि किसान सरकार के दबाव में नही आने वाले पंजाब के विधायक के साथ गलत हो रहा है। पंजाब की जनता सब जानती है। बदले की भावना से सरकार काम कर रही है। सच्चाई सभी को पता है। पंजाब की जनता चुनाव मे सबक सिखाने का काम करेगी। पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि सन 2015 के केस को फिर से पुनर्जीवित कर सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में पूरे देश के में किसान कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है। पंजाब सरकार को जल्द ही अपने गलत निर्णय का एहसास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और बदले की भावना से काम कर रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष विमला पांडे व पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पंजाब में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लूटपाट की घटनाएं पंजाब में आम बात हो गई है। किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दीपक, राजू, सोनू लाल व जिला किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि भागवत मान सरकार में पंजाब सुरक्षित नहीं हैं। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में रकित वालिया, इरशाद अली, महानगर अध्यक्ष सोनू लाल, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा,अनिल भास्कर, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव,विनोद कश्यप,राजेंद्र त्रिपाठी, समर्थ अग्रवाल,विमला पांडे,लुकमान,इसरार अली, मुकर्रम अली, जहीर,प्रदीप यादव, शुभम अग्रवाल,संजय अग्रवाल,आकाश बिरला, विमल सैनी, मुकेश विश्नोई, दिनेश वालिया,उदयवीर चौहान, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी, वीपी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।