Skip to main content

’’आयुष्मान भव’’ की शुरूआत आज से

गांव में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा-जिलाधिकारी


 हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता के दौरान ’’आयुष्मान भव’’कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि भारत सरकार के आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ 13 सितम्बर से जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ’’आयुष्मान भव’’ कार्यक्रम के तहत आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक जनपद के सभी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्राम पंचायतो में आयुषमान सभा का आयोजन किया जायेगा तथा हर बृहस्पतिवार को जनपद के 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों-बहादराबाद,भगवानपुर,लक्सर,नारसन में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा एवं जनपद में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ एम्स ऋषिकेश से विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम भी उपलब्ध होगी। श्री गर्ब्याल ने बताया कि दिनांक 17 सितम्बर को आयुष्मान भवः कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए एच.डब्लू.सी. पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। इसमें निःशुल्क दवाओं एवं जॉच के साथ ओ.पी.डी,टेली कंसल्टेशन,गैर संचारी रोगों की जांच,योगा,वेलनेस सत्र,आभा आई.डी बनाने के साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाये जायेंगे। उन्होंने आगे जानकारी देते हुये बताया कि हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक एच.डब्लू.सी.से आच्छादित गांव में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आयुष्मान कार्ड वितरण,आभा आई.डी.बनाना,स्वास्थ्य योजनाओं की सेवाऐं एवं जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को एच.डब्ल्यू.सी. पर साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा,इसमें निशुल्क दवाओं एवं जॉच के साथ ओ.पी.डी,टेली कंसल्टेशन,गैर संचारी रोगों की जांच,योगा,वेलनेस सत्र,आभा आई.डी बनाना, आयुष्मान कार्ड बनाना आदि कार्य किये जायेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को आयुष्मान भवः के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। इसमें एम्स ऋषिकेश से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड हेतु ब्लॉक बहादराबाद में मो.नं. 7217711950, ब्लॉक लक्सर खानपुर हेतु मो.नं.72717600769, 721760069 पर आयुष्मान कार्ड मैनेजर से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।