हरिद्वार। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी मधुसुदन आर्य ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाकर जो हमारे प्रधानमन्त्री ने जो निर्णय किया हैं उसके लिए वह बधाई के पात्र है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी मधुसुदन आर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम राष्ट्र के गौरव का बिल है। इस बिल के पारित होने से जहां नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा,वहीं इनके सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि यह मात्र महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं हैं अपितु राष्ट्र निर्माण में अमूल्य भागीदारी निभाने वाली देश की माताओं,बहनों और बेटियों को उनका अधिकार मिला है। इस ऐतिहासिक कदम से जहां करोड़ों महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी,वहीं उनकी शक्ति,साहस और सामर्थ्य को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्यों ने सामूहिकता की भावना से चर्चा,संवाद कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसके लिए सभी सदस्य भी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों और राजनीतिक दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और नारी शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment