हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी लगातार उफन रहे सीवर की सफाई अभियान को निरंतर वार्डो में युद्धस्तर से संचालित करा रहे हैं। उत्तराखंड गंगा प्रदूषण विभाग के अधीक्षण अभियंता राकेश चौहान,जेई अशोक कुमार के सहयोग से लगातार सीवर के निस्तारण में जुटे हुए हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने बताया कि सीवर चौक की समस्या काफी समय से बनी हुई थी। वार्ड नं.40 कस्साबान क्षेत्र निवासियों की शिकायत पर सीवर की सफाई करायी गयी है। मनव्वर कुरैशी ने बताया कि मस्जिद कुरेशियान वाली गली,अब्दुल्ला वाली गली,उमर खैयान की गली,नईम साईकिल वाले की गली आदि में उफन रहे सीवर को ठीक कराया। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि विभागीय अधिकारी सीवर सफाई व्यवस्था में पूरा सहयोग कर रहे हैं। संक्रामक रोगों का खतरा बना रहता है। गली मौहल्लों की सफाई जरूरी है। सीवर उफनने से सड़कों पर गंदा पानी बहता है। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आम जनमानस की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान दे रहा है। वार्ड नं.40 कस्साबान मास्टर मुख्तयार की गली में कई सालों से सीवर लाईन चौक पड़ी थी। लोगों की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराया गया।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment