Skip to main content

शांतिकुंज में पांच दिवसीय समर्थ सक्रिय कार्यकर्त्ता शिविर का शुभारंभ

 भगवान का आशीर्वाद पाना है, तो पात्रता विकसित करेंः डॉ शर्मा


हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उत्तर एवं पश्चिमोत्तर जोन के सक्रिय समर्थ कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर युगऋषि पूज्य पं.श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा जी के चित्रों पर पुष्प अर्पण किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केन्द्रीय जोन समन्वयक डॉ ओपी शर्मा ने कहा कि उदार, सेवा, प्रेम, सहानुभूति आदि जैसे सद्गुणों के समुच्चय का नाम भगवान है और उनका आशीर्वाद, संरक्षण, मार्गदर्शन पाना चाहते हैं,तो सबसे पहले अपनी पात्रता को विकसित करें। भगवान अपने साथ साझेदारी एवं उनके कार्य करने वाले को निरंतर संरक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि एक घर में रहने वाले एक अर्जुन बन जाता है, तो दूसरा दुर्योधन। अंतर मात्र पात्रता, विश्वास और विचार का है। केन्द्रीय जोन समन्वयक ने कहा कि सन् २०२६ परम वन्दनीया माताजी का जन्मशताब्दी वर्ष है। जन्मशताब्दी वर्ष तक समाज को विकसित व समुन्नत बनाने के लिए हम सभी को धैर्य के साथ संकल्पित होकर कार्य करना है।इस अवसर पर परम वंदनीया माताजी का विशेष वीडियो संदेश दिखाया गया, जिसमें माताजी ने आत्मीयता के साथ संगठित होकर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम विभाग समन्वयक श्यामबिहारी दुबे ने क्षेत्रीय कार्यक्रमों के स्वरूप एवं रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। शिविर समन्वयक ने बताया कि पांच दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में कुल बारह सत्र होंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को अखिल विश्व गायत्री प्रमुख डॉ.प्रणव पण्ड्या,संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी का भी मार्गदर्शन मिलेगा, तो वहीं प्रतिभागियों को जन्मशताब्दी वर्ष २०२६ तक की कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी। उद्घाटन सत्र के अवसर पर प्रो.विश्वप्रकाश त्रिपाठी, केदार प्रसाद दुबे, श्याम बिहारी दुबे, प्रो.प्रमोद भटनागर,सुखदेव शर्मा,नरेन्द्र ठाकुर आदि सहित उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखण्ड के गायत्री परिवार के चयनित सक्रिय कार्यकर्त्ता भाई बहिन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...