Skip to main content

स्नेह, सद्भाव, समन्वयवाद के संवाहक हैं भगवान श्रीकृष्ण- विष्णु महाराज


 हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री राधारमण गौडीय मठ, मुखिया गली, भूपतवाला के तत्वावधान में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य श्रीराधा-कृष्ण पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। संस्था के परमाध्यक्ष श्रीमद्भक्ति वेदान्त विष्णु महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्नेह,सद्भाव,समन्वयवाद,समानता व सहयोग की भावना के संवाहक हैं। उन्होंने सामाजिक एकता व निस्वार्थ स्नेह के बंधन को अधिमान देेते हुए समाज को सद्भाव का संदेश दिया। उनके जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री राधारमण गौडीय मठ दो दिवसीय उत्सव का आयोजन कर रहा है जिसमें आज भव्य श्रीराधा-कृष्ण पालकी शोभायात्रा व कल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सत्संग का आयोजन आश्रम में किया जायेगा। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। भाजपा अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज को सार्थक दिशा देने का काम करती है। अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक स्वामी विष्णु जी महाराज ने उत्तरी हरिद्वार में श्रीराधारमण गौडीय मठ की स्थापना कर उसे धार्मिक, सामाजिक आयोजन का केन्द्र बिन्दु बना दिया है जिसके चलते क्षेत्र के लोग कुरीतियों व अपने अवगुणों को त्याग कर सद्मार्ग पर चलने को प्रेरित हो रहे हैं। इस अवसर पर रोबिन जी महाराज,भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष रवि कश्यप,व्यापारी नेता अजय अरोड़ा,श्यामसुन्दर सचदेवा,वैद्य उमेश बेदी,समाजसेवी सुरेन्द्र ठाकुर,भीमगोडा व्यापार मण्डल के महामंत्री गौरव सचदेवा,ऑटो रिक्शा यूनियन के महामंत्री राघव ठाकुर,गोपी सैनी,दिनेश शर्मा, राजेन्द्र गिरि,रमेश शर्मा,कमलेश शर्मा,मीरा गिरि,शंकुतला शर्मा,रामेश्वरी, लक्ष्य शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।