Skip to main content

गमगीन माहौल में पूर्व मुख्य सचिव पंचतत्व में विलीन

दोनों पुत्रियों ने दी मुखाग्नि,अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों ने दी अंतिम विदाई 


 हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव एस0के0 दास की अन्त्येष्टि शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर की गयी, जिन्हें मुखाग्नि उनकी सुपुत्रियों ने दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल नेएस0के0 दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। खड़खड़ी शमशान घाट पर पूर्व मुख्य सचिवएस0के0 दास को हरिद्वार (नगर)विधायक मदन कौशिक,पूर्व मुख्य सचिव ओम प्रकाश,अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्द्धन,सचिव सुरेन्द्र नारायण पाण्डे, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, एडीजी पी0वी0के0 प्रसाद,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल,विनोद शर्मा(पूर्वआईएएस),वी0सी0एचआरडीए अंशुल सिंह,अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह,अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी,सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह,डिप्टी कलक्टर मनीष सिंह,एसडीएम अजय बीर सिंह चौहान,एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, एमएनए रूड़क,ी विजय नाथ शुक्ल,सुश्री रश्मि वर्द्धन, सीएमओ डॉ0 मनीष दत्त,मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, रेडक्रास सचिव डॉ0 नरेश चौधरी,पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव, अनिरूद्ध भाटी आदि ने श्रद्धांजलि दी तथाएस0के0 दास की धर्मपत्नी श्रीमती विभा पुरी दास(रिटायर्ड आई0ए0एस0),उनकी सुपुत्रियों तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुये दो मिनट का मौन रखा गया तथा यह दारूण दुःख सहन की शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि श्री एस0के0 दास का विगत 28 सितम्बर को दिल्ली में निधन हो गया था।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।