हरिद्वार। गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर फैलते डेंगू के नियंत्रण को लेकर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करे। अस्पतालों में डेंगू के मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। निजी अस्पतालों की मदद भी लेनी चाहिए। जिससे लोगों को इधर उधर ना भटकना पड़ा। डेंगू लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को डेंगू के प्रति सचेत हो जाना चाहिए। जनजागरूकता भी जरूरी है। कमल खड़का ने कहा कि अपने आसपास पानी का जमाव ना होने दें। पुराने गमले, टायर, कूलर फ्रीज की ट्रे आदि में पानी जमा ना होनें दे। बाल्टियों को ढक कर रखना चाहिए। सफाई का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नितिन श्रोत्रिय, सचिन शर्मा सरदार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को विभिन्न वार्डों में दवाईयों का छिड़काव वृहद स्तर से चलाए जाने की आवश्यकता है। नगर निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था विशेष ध्यान रखें। डेंगू के लार्वे को पनपने नहीं दिया जाना चाहिए। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न वार्डो में सफाई अभियान चलाए जाएं। अस्पतालों में बेड की व्यवस्था को भी लागू कराया जाए।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment