Skip to main content

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्रीय हिन्दी दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन

 


हरिद्वार। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि विश्वविद्यालय में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पतंजलि विश्वविद्यालय हमेशा से ही शिक्षण-प्रशिक्षण-अनुसंधान सहित कार्यस्थल में मातृभाषा हिन्दी के प्रयोग पर प्रमुखता से बल देता रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और शोध संकायाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पटैरिया ने कहा कि हिन्दी भाषा में बोलकर, कार्य कर हमें गर्व होता है। हम अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति इसी भाषा में करते हैं, अतः हमें हिन्दी भाषा के विकास एवं अनुसंधान पर भी विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इस उपलक्ष्य में विवि के प्रमुख परामर्शदाता डॉ. के.एन.एस. यादव ने कहा कि माँ भारती की सच्ची सेवा हेतु हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार आवश्यक है। विश्वविद्यालय के कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव ने कहा कि संस्कृति की रक्षा एवं सम्मान हेतु हिन्दी व संस्कृत भाषा को विशेष सम्मान मिलना जरूरी है।भारत स्वाभिमान (ट्रस्ट) के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थदेव ने हिन्दी भाषा को श्रेष्ठता प्रदान करने में स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हिन्दी साहित्य के महान क्रान्तिकारी, कालजयी कवियों को याद किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित एवं प्रमुख कवियों (रामधारी सिंह दिनकर, मैथिलीशरण गुप्त,अटल बिहारी वाजपेयी, हरिवंश राय बच्चन,डॉ.कुमार विश्वास एवं प्रफुल्ल चंद्र कुंवर‘बागी’) की रचनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदीय पौधे भेंट कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह का सफल संचालन डॉ. निवेदिता एवं विश्वविद्यालय के छात्र अचल, गार्गव व हरीश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष शिक्षण प्रो.वी.के. कटियार, संकायाध्यक्ष योग विज्ञान प्रो.ओम नारायण तिवारी, संकायाध्यक्ष प्राकृतिक चिकित्सा डॉ.तोरण सिंह,परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरविन्द कुमार सहित विश्वविद्यालय के आचार्यगण, कर्मयोगीगण, शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।