Skip to main content

कलयुग में श्रीमद भागवत कथा श्रद्वालुओं के कल्याण का मार्ग है


 हरिद्वार। संन्यास आश्रम संयास रोड कनखल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तहत भीष्म स्तुति तथा माता के गर्भ में पालने वाले शिशु की व्यथा सुनाते हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि जब मां के गर्भ में कोई शिशु पलता है तो प्रथम माह से लेकर 9 महा पूर्ण होने तक की शिशु की व्यथा प्रकाश डालते हुए महामंडलेश्वर स्वामी जनकपुरी जी महाराज ने कहा जब शिशु में जीव की उत्पत्ति हो जाती है और उसका शरीर पूर्ण होता है तो वह माता के गर्भ में उल्टा लटक कर उस दिव्य परमात्मा की स्तुति करता है की है। प्रभु मुझे इस व्यथा से मुक्ति दिलाओ जब भगवान उसकी सुनते हैं तो नौ महापूर्ण होने पर उसे उस व्यथा से मुक्ति मिलती है। स्वामी जनकपुरी जी ने कहा अगर शिशु सात माह में जन्म ले लेता है तो वह शरीर से दुर्बल कमजोर तो हो सकता है किंतु मस्तिष्क से बड़ा ही बुद्धिमान होता है अष्टम माह में उत्पन्न शिशु कभी भी जीवित उत्पन्न नहीं होता 9 महीने पूर्ण होने के बाद दसवें माह में जो शिशु जन्म लेता है, वह संपूर्ण रूप से विकसित तथा ज्ञानवान बुद्धि से पूर्ण रूप से सक्षम होता है। स्वामी जनकपुरी जी महाराज ने कहा श्रीमद् भागवत कथा इस कलयुग में भक्तों के कल्याण का मार्ग है। इस पावन कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य को ज्ञान सुख समृद्धि वैभव यश कीर्ति की प्राप्ति होती है तथा उसके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त होता है। इस कथा के दूर से भी कान में पडने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है उसे सुख समृद्धि वैभव की प्राप्ति होती है। श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य जीवन दाहिनी मोक्ष दाहिनी कथा है व्यवस्थापक स्वामी गंभीरानंद जी महाराज ने बताया कि कथा व्यास के मुख से 28 सितंबर तक भक्तजन कथा सुनकर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ बना रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...