Skip to main content

’स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की 108वीं जयंती के अवसर पर संस्कार कार्यक्रम आयोजित’

 


हरिद्वार। चिन्मय मिशन के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयान्द सरस्वती महाराज की 108वीं जयंती के उप मिशन देशभर में संस्कार कार्यक्रम कर रहा है। इस श्रृंखला में आज चिन्मय डिग्री कॉलेज में दिल्ली चिन्मय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी प्रकरशानंद ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। एक विशेष प्रेरणात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्र उच्चारण के साथ गुरु पादुका पूजा से हुई। उत्तरकाशी चिन्मय मिशन से आए स्वामी देवातमानंद ने मंत्र उच्चारण किया। पूजा में शैक्षिक समिति के पदाधिकारी, सभी छात्र  छात्राएंऔर शिक्षक गण उपस्थित रहे। पूजा के यजमान कॉलेज के प्राचार्य आलोक अग्रवाल, सेवानिवृत कर्नल राकेश सचदेवा,श्रीमती साधना सचदेवा मनीषा,स्वाति शुक्ला,वैष्णो दास शर्मा रहे। गुरु पादुका पूजा का महत्व बताते हुए स्वामी प्रकाशानंद ने कहा की स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने पूरे देश में ज्ञान की अलख जलायी, उन्होंने ज्ञान को सर्वश्रेष्ठ माना और हरिद्वार में मूल्यों पर आधारित शिक्षा के लिए चिन्मय डिग्री कॉलेज की स्थापना की। उनके बताए मार्ग पर कटिबध रहने के संकल्प के साथ गुरु पादुका पूजा का आयोजन किया गया है। चिन्मय शैक्षिक समिति के अध्यक्ष कर्नल राकेश सचदेवा ने बताया की जीवन जीते हुए जो रोज मरा की जिंदगी में हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिससे तनाव उत्पन्न होता है इसी विषय पर स्वामी प्रकरशानंद ने तनाव मुक्त जीवन जीने के विद्यार्थियों को सूत्र बताए। कार्यक्रम में चिन्मय शैक्षिक समिति की सचिव डॉक्टर इंदु मेहरोत्रा, श्रीमती साधना सचदेवा,डॉक्टर शालिनी,कमांडर आमोद चौधरी,डॉक्टर आनंद शंकर सिंह,डॉ पीके शर्मा, डायरेक्टर एसएफएस डॉ वैष्णो दास शर्मा,संतोष, मधु,डॉक्टर रुचिरा चौधरी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।