Skip to main content

5945निराश्रितों हुतात्माओं को मिला मोक्ष,वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ अस्थिकलश गंगा में विसर्जित

 


हरिद्वार। श्रीदेवोत्थान सेवा समिति (पंजी.)के तत्वावधान और पुण्यदायी अभियान सेवा समिति व सोलानी नदी श्मसान घाट समिति, रूड़की के सहयोग से 5945 निराश्रित आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति हो गई। भारतवर्ष के विभिन्न श्मशान घाटों से एकत्रित लावारिस अस्थियों को वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि विधान के साथ कनखल के सती घाट पर मां गंगा में विसर्जित किया गया। बताया गया कि श्री देवोत्थान सेवा समिति पंजी नई दिल्ली के तत्वावधान में विगत 22 वर्षों में 1लाख 61 हजार 161 अस्थियों को मोक्ष दिलाया जा चुका है। भविष्य में भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।गौरतलब है कि पितृपक्ष में प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली विश्व प्रसिद्ध 22 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्र में 5945 संग्रहित अस्थि कलशो को कनखल के सतीघाट के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा में विसर्जित किया गया। इस मौके पर श्री देवोत्थान सेवा समिति पंजी, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल नरेन्द्र ने कहा कि उनकी संस्था के द्वारा पिछले 22वर्षों में एक लाख इकसठ हजार एक सौ इकसठ अस्थि कलशो को मां गंगा में विसर्जित किया गया है। भविष्य में भी जब तक श्मसान घाटों में लावारिस अस्थियां मिलती रहेगी, यह यात्रा जारी रहेगी। संस्था के महामंत्री एवं यात्रा संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि  शनिवार को धर्माचार्यों, संत-महात्माओं, राजनेताओं व प्रबुद्ध समाजसेवियों द्वारा पुष्पांजलि के बाद करीब 250श्रद्धालुओं का काफिला दिल्ली से हरिद्वार रवाना हुआ था। रविवार को निष्काम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार से बैंड-बाजे के साथ चलकर अस्थि विसर्जन यात्रा कनखल के सती घाट पर संपन्न हुई। दोपहर करीब 1 बजे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभी हुतात्माओ को मां गंगा के आंचल में मोक्ष दिलवाया गया। विजय शर्मा ने बताया कि यात्रा में इस बार हमारी सहयोगी संस्थाओ के रुप में बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल समिति,सोनाली नदी श्मशान घाट समिति, हरिद्वार की प्रसिद्ध पुण्यदायी अभियान सेवा समिति, भीमगौडा खडखडी व्यापार मंडल समेत कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों का सहयोग भी प्राप्त किया। अस्थि कलश विसर्जन यात्रा सम्मान समारोह में पूर्व लक्सर विधायक संजय गुप्ता,लोक सभा प्रत्याशी भावना पांडेय,डॉ विशाल गर्ग,एसके सैनी आस्था हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक अमित सैनी, विश्वास सक्सेना,मिनी पुरी,मनीषा सूरी सहित अन्य गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुमन गुप्ता,सतीश गर्ग,दीपक गुप्ता,अमित जैन,राणा कुशलपाल सिंह,हरिप्रसाद राव,देवेन्द्र ठाकुर,जतिन पुंडीर,किरणदीप कौर, अशोक आहुजा (सोहनलाल घोडी वाले),अजय वर्मा,पंकज आंगरा,सुरेश रुस्तगी,सुनील डेढा,हीरालाल,बालेश जैन,मनोज मेंदीरत्ता, योगेन्द्र सिंह मान,मनोज कुमार जिंदल,अतुल अग्रवाल,डीके भार्गव,प्रेम गुलाटी,प्रदीप महाजन, मीडिया प्रभारी विकास कुमार झा,उमेश कौशिक,आर.एस.दुआ,पंजाबी महासभा,कन्हैयालाल श्रीवास्तव,आचार्य श्रीविष्णु अवतार शास्त्री,अशोक महेश्वरी,अनुपम महेश्वरी,डा.राजेन्द्र सिंह,डा शैलेन्द्र सिंह,विशु महेश्वरी,करण महेश्वरी,सुरेन्द्र शर्मा,मुकुल मित्थल,देवेन्द्र सिंह वर्मा,दिनेश भारद्वाज,चन्द्रप्रकाश वर्मा बाटा,देवेन्द्र पाल,ठाकुर शिवमंगल सिंह,अमित त्यागी,धर्मपाल,पंडित राकेश,कर्ण सिंह,रवीन्द्र गोयल, अवनीश गोयल, अवधेश कुमार,विजय दुबे, बी.के.मेहता,विशाल गर्ग,अशोक गुप्ता,डा.चन्द्रधर काला,आनंद प्रकाश टूटेजा,जानकी प्रसाद,यशपाल विजन,अजय अरोड़ा,सचिन अरोड़ा सहित सतीघाट पर पं.जितेन्द्र शास्त्री और पं नितिन माणा के माध्यम से 100 किलो दूध की धारा के साथ सभी अस्थि कलशो का विसर्जन किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।