Skip to main content

सनातनियों को एक सूत्र में पिरोने का अभूतपूर्व कार्य किया स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि-रावत

 


हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत ने कनखल स्थित चेतनानंद गिरि आश्रम पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि महाराज को पुण्यात्मा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में सनातन धर्म की रक्षा के लिए कार्य किए। उन्होंने हिंदु धर्म का प्रचार प्रसार किया और सभी सनातनियों को एक सूत्र में पिरोने का अभूतपूर्व कार्य किया। उनकी शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम छात्र धार्मिक कार्यो को करने में जुटे है। उनकी शिक्षा को आत्मसात कर जीवन में चरितार्थ करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चेतनानंद गिरि आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि महाराज के तृतीय निर्वाण महोत्सव पर विशाल संत समागम व श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज व संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने किया। श्रद्धांजलि सभा को अध्यक्ष पद से सम्बोधित करते हुए स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहाकि ब्रह्मलीन स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि महाराज तप व त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उनके तप बल का ही परिणाम है कि आज उनके द्वारा पढ़ाए गए अनेकानेक शिष्य बड़े-बड़े पदों पर सुशोभित हैं। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा दान व भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में ही समर्पित कर दिया। महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ऐसे ही निर्मल जल के समान स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि महाराज थे। उन्होंने कहा कि यह उनके तप का ही प्रताप है कि उनके ्िशष्य महंत स्वामी रामानंद गिरि महाराज व स्वामी कृष्णानंद गिरि महाराज आश्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करते हुए निरंतर वृद्धि कर समाज कल्याण में समर्पण भाव से जुड़े हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा में आए सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए महंत स्वामी रामानंद गिरि महाराज व स्वामी कृष्णानंद गिरि महाराज ने कहा कि सेवा का मार्ग उनके पूज्य गुरुदेव ने दिखाया था। उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संतों की सेवा करते हुए धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार करना ही उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य होगा। इससे पूर्व प्रातःरूद्राभिषेक व गुरु मूर्तियों को पूजन किया गया। इस अवसर पर आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी रामानंद गिरि महाराज व स्वामी कृष्णानंद गिरि महाराज ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महामण्डलेश्वर स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज,म.म.स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती,म.म.स्वामी गिरधर गिरि,म.म.स्वामी आनन्द चेतन,म.म.स्वामी शिवप्रेमानंद,स्वामी अनंता नंद,श्रीपंचायती अखाड़े के पंचपरमेश्वर,सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी,आचार्य हरि हरानंद,महंत योगेन्द्रानंद शास्त्री समेत दिल्ली, हरियाणा व कई प्रांतों से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।