Skip to main content

सपा के हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से की मंत्रणा

 


हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप का ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी एवं महानगर अध्यक्ष लवदत्ता ने सपा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को प्रभारी के समक्ष रखा। राष्ट्रीय सचिव एवं हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप ने सपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बूथ कमेटियों को मजबूती से काम करने की सलाह दी। किरणपाल कश्यप ने कहा कि सपा सभी वर्गो को साथ लेकर काम करती है। उन्होंने कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण में अपना सहयोग प्रदान करे। नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। युवा वर्ग सपा की रीति नीतियों को पसंद कर रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी। जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी एवं महानगर अध्यक्ष लवदत्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत है। प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को खुलकर विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। तीसरे विकल्प के रूप में सपा की और उत्तराखंड की जनता देख रही है। हरिद्वार लोकसभा प्रभारी किरणपाल कश्यप के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। इस अवसर पर मांगेराम, पिंटू अग्रवाल, लव गुप्ता, शमशेर, मास्टर अंसार, गुलशेर, भारत कश्यप, नरेंद्र कश्यप, जयराम सैनी, सतपाल कश्यप, साहब सिंह सैनी, जयराम सैनी, विजयपाल देव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।