Skip to main content

धूमधाम से आयोजित किया गया बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम का पांचवा वार्षिकोत्सव

 सनातन धर्म संस्कृति के संवर्द्धन में संत समाज की अहम भूमिका- स्वामी राजराजेश्वराश्रम

हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास का पांचवा वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी


महाराज, भाजपा विधायक मदन कौशिक, बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण संवर्धन तथा देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में संत समाज की अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने में जुटे महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि महाराज उच्च कोटि के संत हैं। युवा संतों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी को संतो द्वारा बताए मार्ग पर चलकर देश, समाज एवं धर्म की सेवा और रक्षा करनी चाहिए। स्वामी गर्व गिरि महाराज समाज को धर्म संस्कृति की शिक्षा देकर अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरि ने कहा कि जगदगुरू शंकराचार्य के बताए मार्ग पर चलकर देश धर्म की सेवा करना संतो का कार्य है। सभी को सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ संत जनों व गुरूओं के आशीर्वाद से धर्म व समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए जरूरतमंदों की सेवा व आमजन में आध्यात्मिक चेतना जगाना ही उनका उद्देश्य है। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महान संत हैं। संत महापुरूषों के सानिध्य में आयोजित किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से देश और समाज में ऊर्जा का संचार होता है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से ही देश और समाज का कल्याण होता है। इस अवसर पर जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, महामंडलेश्वर संजय गिरि,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद,महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, बाबा हठयोगी, भाजपा नेता मयंक गुप्ता,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, संजय गिरि, भरत लाल, प्रदीप गिरि,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार, आदित्य गिरि सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाबा वीरभद्र सेवा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यक्रम संयोजक डा.अभय गौतम,कदम सिंह,प्रदीप गिरि,प्रमोद गिरि ने सभी अथितियो का माल्यार्पण व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। भजन संध्या में हरियाणा से पधारे लोक गायक देवेंद्र चौधरी व सविता चौधरी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।