Skip to main content

बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति आम नागरिकों को जागरूक होना होगा-अशोक कुमार

पुलिस महानिदेशक द्वारा लिखिल साइबर इनकाउंटर पर चर्चा एव पुलिस की चुनौतियां विषय पर संवाद आयोजित

 


हरिद्वार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित के प्रति पुलिस को संवदेनशील होना चाहिए। आम जनता को न्याय देने के लिए पुलिस बनी है। पुलिस का डर बदमाशों में होना चाहिए। माफियाओं के गठजोड़ को समाप्त करने में पुलिस निर्णायक भूमिका निभाती चली आ रही है। उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विदेशी नौकरियां, नकल, सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी वीडियो, एटीएम एवं फर्जी फेसबुक आईडी आदि से अपराधी अपराध कर रहे हैं। साईबर क्राईम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा लिखित पुस्तक साइबर इनकाउंटर पुस्तक पर चर्चा एवं उत्तराखंड पुलिस की चुनौतियां विषय पर संवाद कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया एवं महामंत्री मनोज सिंह रावत एवं कोषाध्यक्ष अनिल भास्कर,एनयूजेआई के अध्यक्ष आदेश त्यागी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का बुके देकर स्वागत किया। प्रेस क्लब की और से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार साइबर क्राइम पुलिस के लिए भी चुनौती बन रहा है। लेकिन साइबर क्राइम रोकने के लिए जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के सहयोग से साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सकता है। अशोक कुमार ने एआई टूल पर बोलते हुए कहा कि सावधान रहने की आवश्यकता है। फर्जी ऑडियो वीडियो की पहचान जरूरी है,जागरूकता ही बचाव है। लगातार पुलिस प्रशासन साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस से अनेकों अपराधों पर अंकुश लगा रही है। उन्होंने कांवड़ मेला एवं हरिद्वार में होने वाले अन्य पर्वो पर भी पुलिस की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइबर इनकाउंटर पुस्तक से लोगों को अवश्य लाभ मिलेगा। इस दौरान पत्रकारों द्वारा अनेकों सवाल का महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा सवालों का सकारात्मक जवाब दिया गया। इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल,एसपी क्राईम अजय गणपति कुंभार,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह,सीओ निहारिका सेमवाल,नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संचालन शिवा अग्रवाल ने किया। इस दौरान कौशल सिखौला,श्रवण झा,त्रिलोकचंद भट्ट,कुलभूषण शर्मा,मुदित अग्रवाल, अश्विनी अरोड़ा, बालकृष्ण शास्त्री,एमएस नवाज,राधिका नागरथ,ललितेंद्र नाथ,सरदार रघुवीर सिंह,डा.हिमांशु द्विवेदी,संजय रावल,नवीन चौहान,राहुल वर्मा,मयूर सैनी,सुनील पाल,अनिल चौधरी,रतनमणी डोभाल,शिवकुमार शर्मा,कुमकुम शर्मा,प्रतिभा वर्मा,पुरूषोत्तम शर्मा,रविंद्र सिंह,तनवीर अली,संदीप रावत,राजकुमार,संदीप शर्मा,रूपेश वालिया, विकास चौहान आदि प्रैस क्लब सदस्य मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।