Skip to main content

सभी तेरह अखाड़ों के सानिध्य में धूमधाम से मनायी गयी भगवान कपिल मुनि की जयंती

 भगवान कपिल मुनि विष्णु भगवान का अवतार हैं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के ईष्टदेव भगवान कपिल मुनि की जयंती सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूषों के सानिध्य में समारोह पूर्वक मनायी गयी। सभी संतों ने भगवान कपिल मुनि का पूजन व आरती कर उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए धर्म संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान कपिल मुनि अखाड़े के ईष्टदेव और जन-जन के आराध्य हैं। अखाड़े की पूरे देश में स्थित सभी शाखाओं में भगवान कपिल मुनि की जयंती समारोह पूर्वक मनायी जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान कपिल मुनि के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सनातन धर्म के संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन में अपना योगदान कर रहा है। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद व स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि भगवान कपिल मुनि तपस्वी ऋषि थे। उन्होंने कहा कि ईष्ट देवता की पूजा अर्चना से परिवारों में सुख समृद्धि का वास रहता है। मनुष्य तरक्की की और बढ़ता है। धार्मिक अनुष्ठान जरूरी हैं। ईष्ट देवता के प्रसन्न रहने से ही मनुष्य कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,श्रीमहंत किशन गिरी,स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि ईष्टदेव भगवान कपिल मुनि ने मनुष्य कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके उच्च विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि निरंतर संत समाज सेवा के कार्यो में अपना योगदान देता है। संतों के सानिध्य में भक्त का कल्याण अवश्य होता है। उच्च विचार ही मनुष्य की पहचान होती है। सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक आदेश चौहान, विधायक मदन कौशिक व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि संतों के जप तप से ही उत्तराखंड का कल्याण संभव है। संत समाज भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति के पुरोधा हैं। युवा पीढ़ी को संत महापुरूषों का सानिध्य अवश्य लेना चाहिए। जीवन को सफल बनाना है तो संतों का आशीर्वाद अवश्य लें। क्योंकि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। श्रीमहंत किशन गिरी,महंत अखिलेश भारती, महंत महेश गिरी,महंत देव गिरी,महंत सुभाष पुरी,महंत राघवेंद्र पुरी,महंत विष्णुनाथ गिरी,महंत सूर्यमोहन गिरी,महंत सत्यम गिरी व स्वामी कृष्णानंद गिरी व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सभी संत महापुरूषों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी कपिल मुनि, सतपाल ब्रह्मचारी,स्वामी शरदपुरी,महंत धुनीदास,बाबा हठयोगी,महंत नारायण दास पटवारी, महंत दुर्गादास,महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, मुखिया महंत भगतराम, स्वामी अनंतानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत हनुमान बाबा,महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी,महंत दामोदर शरण,महंत राघवेंद्र दास, स्वामी सोमेश्वरानंद,स्वामी प्रबोधानंद गिरी,महंत गोविंददास,महंत राघवेंद्र,स्वामी रामेश्वरानंद, स्वामी शिवानंद, स्वामी गिरधर गिरी,महंत सूरजदास,महंत प्रेमदास, महंत विष्णुदास, महंत निर्भय सिंह,सभासद अनिरूद्ध भाटी,सुनील अग्रवाल,विनीत जौली,नितिन माणा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।