Skip to main content

विकास में सभी वर्गो की भागीदारी के लिए जाति गणना जरूरी-हरीश रावत

 ओबीसी कोटा निर्धारित कर महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग 


हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के विकास में सभी वर्गो की भागीदारी को समान करने तथा गरीबी को खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गो को समान अवसर देने के लिए जाति गणना बेहद जरूरी है। जिससे सरकारों के साथ नीति निर्धारकों के पास विकास की नीतियां निर्धारित करने के दौरान समाज के विभिन्न वर्गो की आर्थिक व सामाजिक स्थिति से संबंधित आंकडे उपलब्ध हों। शनिवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए हरीश रावत ने कहा कि यूपीए सरकार ने जाति गणना का प्रस्ताव किया था। वर्तमान में कांग्रेस शासित राज्यों में जाति गणना को काम तेजी से हो रहा है। कर्नाटक में जाति गणना के आंकड़े जल्द ही सामने आएंगे। राजस्थान,छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में भी जाति गणना पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण सामाजिक न्याय का प्रमुख बिंदु है। लेकिन पिछले 9सालों से सरकारी संस्थानों का निजीकरण आरक्षण को झुठलाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी संस्थान नहीं रहेंगे तो आरक्षण के कोई मायने नहीं रह जाएंगे। विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है। भेल में कर्मचारियों की संख्या आधी रह गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। महिला आरक्षण की चर्चा करते हुए हरीश रावत ने कहा कि महिला आरक्षण कांग्रेस का विचार है। मोदी सरकार को महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करना चाहिए और ओबीसी महिलाओं के लिए कोटा निर्धारित करना चाहिए। उत्तराखंड सरकार नगर निकाय चुनावों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। नगर निकाय चुनावों में ओबीसी कोटा निर्धारित करने में अप्रत्याशित देरी की जा रही है। यदि सरकार ने जल्द ओबीसी कोटा निर्धारित कर चुनावों की घोषणा नहीं की तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। प्रैसवार्ता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी,कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, हाजी नईम कुरैशी,महेश प्रताप राणा,राजबीर चौहान,मनीष कर्णवाल,कैलाश प्रधान,मुकर्रम अंसारी,अशोक उपाध्याय,तेलूराम प्रधान,संजय सैनी,संजय पाल,चौधरी सतवीर,अमित नौडियाल,साधुराम चौहान,ग्रेस कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।