Skip to main content

बालश्रम को लेकर श्रम सर्तकता समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


 हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यबल व बालश्रम बचाव दल,किशोर श्रम उन्मूलन एवं जनपद स्तरीय बंधुवा श्रम सतर्कता समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में बालश्रम के वर्तमान परिदृश्य,बालश्रम उन्मूलन व कार्य बल की भूमिका,बालश्रम उन्मूलन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति,बन्धुओं श्रमिकों की स्थिति,बन्धुआ श्रमिकों सम्बन्धी गठित सतर्कता समिति की भूमिका आदि पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। श्री शाह ने अधिकारियों को बाल एवं किशोर श्रम की रोकथाम के लिये निर्देश दिये कि बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के अधीन ऐसे स्थलों का स्थलीय निरीक्षण व सर्वेक्षण किया जाये जहां पर बाल एवं किशोर श्रम होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ऐसे संभावित प्रतिष्ठानों या नियोजकों से बालश्रम मुक्त अभियान अथवा बालश्रम न करवाने के सम्बन्ध में शपथ पत्र लिया जाये। उन्होंने ये भी निर्देश दिये कि प्रत्येक औद्योगिक,वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के गेट पर बाल,किशोर श्रम नियोजित करना दण्डनीय अपराध है,सम्बन्धी पोस्टर,बोर्ड लगवाना सुनिश्चित किया जाये तथा इनका संयुक्त रेण्डम निरीक्षण भी किया जाये एवं निरीक्षण के दौरान चिह्नित बाल श्रमिकों के सेवायोजकों पर जो कार्यवाही की जाये,उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही उसकी सूचना विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन को दी जाये। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह सदस्य,गुरमीत सिंह सदस्य ईट भट्टा एसोशिएशन,एम.सी मैथानी,एन.सी.कुरील सदस्य श्रम विभाग,अंजनी सैनी अध्यक्ष सी.डब्लू.सी,सुश्री नीलम चौहान चाइल्ड लाईन,मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता, अविनाश सिंह भदौरिया,डी.पी.ओ,डॉ0 आर.के सिंह अपर चिकित्साधिकारी,नवीन नौटियाल,श्याम सुंदर प्रसाद ,राजीव कुमार,परमेश्वर सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।