Skip to main content

पवित्र छड़ी यात्रा से विस्मृति तीर्थस्थलों का होगा विकास,बढ़ेगें रोजगार के अवसर-महाराज

 प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने किया पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारम्भ


हरिद्वार। उत्तराखंड के चारों धामों सहित समस्त पौराणिक तीर्थस्थलों के प्रचार प्रसार,विकास तथा पलायन रोकने के लिए प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली पावन पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया। छड़ी यात्रा का शुभारंभ प्रदेश सरकार के पर्यटन ,लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पौराणिक सिद्ध पीठ नगर की अधिष्ठात्री देवी माया देवी मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर किया। श्री महाराज ने माया देवी तथा नगर कोतवाल आनंद भैरव की विधि विधान से पूजा अर्चना की तथा पवित्र छड़ी यात्रा की सफलता व राष्ट्र की सुख समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि तीर्थों की पवित्र छड़ी यात्रा हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। यह परंपरा आद्य जगतगुरु शंकराचार्य महाराज के समय से ही चली आ रही है। उत्तराखंड में यह प्राचीन काल से ही बागेश्वर से चलती थी और पूरे उत्तराखंड के सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति का प्रचार करती थी। कालांतर में मुगलों ने इस पर रोक लगा दी थी। लेकिन जूना अखाड़े ने पुनः इस परम्परा को प्रारंभ कर अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र छड़ी यात्रा से उत्तराखंड के उपेक्षित विस्मृति पौराणिक तीर्थ का विकास तो होगा ही,साथ ही स्थानीय नागरिकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे और पलायन पर रोक लगेगी। इससे पहले जूना अखाड़ा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी,सचिव श्री महंत महेश पुरी,श्री महंत शैलेंद्र गिरी,उपाध्यक्ष श्रीमंहत केदार पुरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि यह पवित्र छड़ी यात्रा को आज सतपाल महाराज ने शुभारंभ कर दिया है। यह छड़ी यात्रा 27 अक्टूबर तक पंचपुरी हरिद्वार में सभी पौराणिक सिद्धपीठों, अखाड़ों, आश्रमों में पूजन हेतु जाएगी। 28 अक्टूबर को हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद दुग्ध अभिषेक के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माया देवी मंदिर प्रांगण से पवित्र छड़ी को उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पवित्र छरी यात्रा गढ़वाल मंडल के केदारखंड और कुमायूं मंडल के मानस खंड के समस्त पौराणिक  तीर्थ स्थलों मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए जाएगी तथा प्रदेश की खुशहाली राष्ट्र की उन्नति विकास व प्रगति की प्रार्थना करेगी। इसके साथ ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार व पलायन रोकने के लिए जन जागरण समय आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर श्रीमहंत शिवदत्त गिरी,श्री महंत पशुपति गिरी,कोठारी महाकाल गिरी,पुजारी श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, महंत दीनदयाल गिरि, महंत आकाश पुरी,महंत आदित्य गिरि, महंत भीष्म गिरि, महंत राजेंद्र गिरि, महंत गौतम गिरि, महंत राजगिरी ,महंत बलपुरी तथा महंत रतन गिरी सहित बड़ी संख्या में साधु संतों के अलावा स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।