Skip to main content

भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारत में मिलाने में सरदार का अहम योगदान


 हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय में भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के शिल्पकार महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और लोह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की आजादी और भारतीय रियासतों को भारत में मिलाने में अपना अहम योगदान दिया था, सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे देश की आजादी में उन्होंने जितना योगदान दिया। उससे कहीं ज्यादा योगदान उन्होंने आजाद भारत को एक सूत्र में बांधने में भी किया। उन्होंने आजादी के समय अनेकों रियासतों को एकजुट किया। जिसे हम आज भारत के नाम से जानते हैं। आज भारत उनकी जयंती को भारतीय राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। स्टैचू ऑफ यूनिटी की आधारशिला वर्ष 2014 में भारत के लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस की 138वीं वर्षगांठ पर रखी गई थी वही स्टैचू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन वर्ष 2018 में सरदार पटेल की 142वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था इसके बाद से ही यह स्थल दुनिया में पर्यटन का विशेष केंद्र बना हुआ है। इस मौके पर जिला महामंत्री आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,लव शर्मा, निर्मल सिंह, ओमप्रकाश जमदग्नि, संजय सहगल,अनु कक्कड़,रजनी वर्मा, बिशनपाल कश्यप,मोहित वर्मा,नेत्रपाल चौहान,सचिन शर्मा,नकलीराम सैनी,अरुण चौहान, मनोज शर्मा,गौरव पुंडीर,अनामिका शर्मा,डॉ प्रदीप कुमार, सतीश कुमार, अरुण चौहान,नागेंद्र राणा,प्रणव यादव, मोहित शर्मा, तरुण नैय्यर,हीरा सिंह बिष्ट, शीतल पुंडीर,प्रीति गुप्ता,गीता कुशवाहा,संगीता गिरी,मोहित चौहान,तरुण चौहान ,आशीष चौधरी, विपिन शर्मा ,कमल प्रधान आदि पदाधिकारी में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।