Skip to main content

लाचार वृद्ध मां ने बेटियों के उत्पीड़ने से निजात दिलाने की गुहार लगायी

 बेटियों की शादी का कर्ज को चुकाने के लिए बेची सम्पत्ति पर ठोक रही दावा


हरिद्वार।ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी एक वृद्ध महिला ने अपनी ही सगी तीन बेटियों पर सम्पत्ति के लिए परेशान करने तथा धमकाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित महिला सुमित्रा पत्नी स्व नेगी राम कटारिया ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उसके द्वारा बेची गयी संपत्ति से प्राप्त रकम तीनों बेटियों में बांट दिया, जबकि चौथी बेटी की शादी करवा दी। पीडिता का आरोप हैं कि पुलिस से शिकायत करने पर उसकी कोई मदद नहीं की जा रही है। बल्कि उसको न्यायालय जाने की सलाह दी जा रही है। जबकि सम्पत्ति को उसके द्वारा पड़ोस के दो महिलाओं  को बेचा जा चुका हैं। बृद्धा का आरोप है कि उसकी बेटियां उसके घर पर पथराव करते हुए तोडफोड़ कर रही है। एक बेटी को ज्वालापुर क्षेत्र में एक मकान भी खरीदकर दे चुकी हैं, लेकिन उसके बावजूद पैसे के लालच में उसे व सम्पत्ति खरीदने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। पीडिता ने बताया कि उसके पति का देहात वर्ष 2001 में हो चुका है। उसकी चार बेटियां और एक बेटा था। बेटा का भी देहात हो चुका हैं,बेटे के चार बच्चे है। जबकि उसने चारों बेटियों का विवाह कर चुकी है। जिनमें तीन बेटियां सहारनपुर, सुभाषनगर और हरियाणा में रहती है। और एक बेटी कोतवाली नगर हरिद्वार स्थित ब्रहा्रपुरी क्षेत्र में रहती है। बेटियों का विवाह कर चुकी हैं और विवाह में हुए खर्च के चलते वह कर्ज में डूब गयी। बेटे के चार बच्चे और विधवा पत्नि उनके साथ ही रहती है। उनकी चार बेटियां हैं। चारों बेटियों का वे विवाह कर चुकी हैं। जिनमें तीन बेटियां सहारनपुर, ज्वालापुर के सुभाषनगर और हरियाणा में रहती हैं। जबकि एक बेटी हरिद्वार में ब्रह्मपुरी में रहती है। बेटियों की शादी में काफी खर्च के चलते उन पर कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपना मकान ब्रह्मपुरी की ही रहने वाली शिक्षा पत्नी बाबूराम और मीरा पत्नी विजयपाल को बेच दिया था। मकान बेचने के बाद उन्होंने बेटियों को हिस्सा भी दिया। लेकिन तीन बेटियां उन्हें लगातार परेशान कर रही हैं। वह खुद अपने बहू के साथ रहती हैं और उसके खर्च चलाने में उसकी ब्रम्हा पुरी कोतवाली नगर हरिद्वारनिवासी बेटी मदद करती है। पीडिता ने बताया कि सहारनपुर बेटी को एक मकान ज्वालापुर क्षेत्र में दिला दिया। उसनेबेची गयी सम्पत्ति से चारों बेटियों व बहू को कुछ ना कुछ हिस्सा दिया। आरोप हैं कि लेकिन उसके बावजूद भीकोतवाली नगर हरिद्वार ब्रहा्रपुरी निवासी बेटी को छोड़ कर तीनों बेटियां उसको परेशान करते हुए धमका रही है। इतनाही नहीं तीनों बेटियों द्वारा उनकी सम्पत्ति खरीदने वाले दोनों परिवार को भी सम्पत्ति छोड़ कर चले जाने के लिएधमकाया जा रहा है। इतना ही नहीं तीनों बेटियों द्वारा खरीददारों के परिवार पर पत्थराव करते हुए गाली गलोच करते हुए परेशान किया जा रहा है। जबकि इस मामले में को लेकर दोनों खरीददार पक्षों ने न्यायालय की शरण ली है,न्यायालय में सम्पत्ति स्टे दिया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से करने पर उनको न्यायालय जाने की सलाह दी जा रही है। पीडिता ने पत्रकार वार्ता के जरिये तीनों बेटियों से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।