Skip to main content

महर्षि वाल्मिीकि जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली

 


हरिद्वार। महर्षि वाल्मिीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मिीकि आश्रम कनखल के महंत महंत मानदास के सानिध्य में महर्षि वाल्मिीकि जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। महर्षि वाल्मिीकि,राधाकृष्ण,लव कुश,महावीर हनुमान आदि की भव्य झांकियों,दर्जनों बैण्ड बाजों व नासिक बैण्ड से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ महंत मानदास,मेयर अनिता शर्मा,नगर विधायक मदन कौशिक,पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। देशरक्षक तिराहे से शुरू हुई शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कनखल चौक बाजार में लकसर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के संयोजन में पूर्व मेयर मनोज गर्ग,बजरंग दल नेता नवीन प्रधान व सचिन तेश्वर ने भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा वाल्मिीकि आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार विंग के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर,महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना,पूर्व सभासद अशोक शर्मा,वाल्मीकि पंचयात कमेटी की और से चौधरी सुरेन्द्र तेश्वर,आत्माराम बेनीवाल,अशोक तेश्वर,जगदीश वैद, नीरज छाछर,भवभूति राम,चंद्रभान,नाथीराम पेवल,उमेश कुमार,नवीन तेश्वर,अशोक वैद, घनश्याम पेवल,चेतराम तेश्वर,ओम प्रकाश,नितिन तेश्वर,विपिन पेवल,सचिन पेवल,गौरव तेश्वर, नोनी पेवल,आनंद वैद,लवकेश चंचल,शिवप्रशाद छाछर,सतपाल चंचल,रामदर्शन छाछर,किशोर गौड़, हरबन्स चंचल सहित शोभायात्रा समिति के जतिन तेश्वर,शुभम ढिलोड, जतिन पेवल, अभिषेक तेश्वर,आदित्य तेश्वर,विशेष ढिलोड,शंकित ढिलोड,मोनू घघाट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।