Skip to main content

उत्तराखंड के पौराणिक तीर्थो के भ्रमण पर रवाना हुई जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी

 संतों ने पूजा अर्चना कर छड़ी को यात्रा पर रवाना किया


हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की पवित्र छड़ी नगर भ्रमण के दौरान सोमवार को श्यामपुर कांगड़ी में महंत मछंदरपुरी आश्रम स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंची। गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्रीमहंत कपिल पुरी महाराज,महामंडलेश्वर श्रीमहंत कमल पुरी महाराज,महंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, महंत पवनपुरी,महंत प्रबोधानंद गिरी, महंत राम गिरी,महंत गर्व गिरी,साध्वी महंत अनपूर्णा पुरी,साध्वी महंत योगेश्वर पुरी ने पुष्पवर्षा कर छड़ी का स्वागत किया। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत कैलाशानंद गिरी महाराज,अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री व जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमंत हरि गिरि  महाराज के नेतृत्व में संतों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर उत्तराखंड भ्रमण के लिए रवाना किया। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पवित्र छड़ी के दर्शन पूजन से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र छड़ी के उत्तराखंड के समस्त तीर्थो का भ्रमण करने से सनातन परंपराएं मजबूत हुई हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति की अनूठी परंपरांओं से प्रभावित होकर विदेशी भी सनातन धर्म को अपना रहे हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षण संवर्द्धन व आमजन में धार्मिक चेतना जगाना ही संत समाज का उद्देश्य है। पवित्र छड़ी यात्रा से जहां धर्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पवित्र छड़ी यात्रा के प्रमुख जूना अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया अखाड़े की चारों मढ़ियों मे श्रीमहंत पवित्र यात्रा की अगवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पवित्र छड़ी गढ़वाल मंडल स्थित केदार खंड तथा कुमाऊं स्थित मानस खंड के समस्त पौराणिक तीर्थों की यात्रा करेगी। यात्रा का समापन 24 नवम्बर को मायादेवी मंदिर में होगा। श्रीमहंत मछंदरपुरी आश्रम से पवित्र छड़ी भूपतवाला गोकर्ण धाम पहुंची। गौकर्ण धाम में पूजा अर्चना के बाद रात्रि विश्राम के लिए पवित्र छड़ी ऋषिकेश स्थित तारापीठ मंदिर पहुंची। तारापीठ के पीठाधीश्वर श्रीमहंत संध्या गिरी ने पूजा अर्चना कर पवित्र छड़ी को रात्रि विश्राम के लिए विधि विधान से मंदिर में स्थापित किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।