Skip to main content

पतंजलि विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 


हरिद्वार ’महिला सशक्तिकरण एवं पोषणयुक्त भविष्यः एक स्वच्छ एवं सम्पोषकीय दृष्टिकोण’ विषय पर पतंजलि विश्वविद्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवम बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यशाला में पतंजलि विवि के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि देवभूमि के साथ पूरे देश की नारी को सशक्त करने में पतंजलि हमेशा से आगे रहा है। उन्होंने शिक्षा एवम संस्कार के साथ नारी सशक्तिकरण की भावी योजनाओं की भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि मातृ शक्ति की रक्षा मानवीय मूल्यों और सभ्यता को बचाने के लिए जरूरी है। कार्यशाला की मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा आर्य ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार के विभिन्न प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ’सशक्त नारी ही सशक्त भारत है’का संदेश देते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड को देव एवम देवियों की भूमि के रूप में जाना जाएगा। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एन पी सिंह ने बताया कि आज पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण केंद्र में है क्योंकि इसके बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है। संस्कारों का संरक्षण एवं संवहन नारी के उत्थान के बिना असंभव तथा अधूरा ही होगा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ महावीर अग्रवाल जी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को याद करते हुए भेदभाव के दृष्टिकोण को समाप्त करने का संकल्प करवाया। पतंजलि अनुसंधान संस्थान की वैज्ञानिक डॉ वेदप्रिया आर्या ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर स्मरण किया। उन्होंने नारी के सशक्तिकरण में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के योगदान पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगीत,योग नृत्य,शास्त्रीय नृत्य और योग के विभिन्न स्वरूप की मनमोहक प्रस्तुतियां भी हुई तथा हाल में हुए विविध प्रतियोगिताओं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला का संचालन डॉ आरती पाल ने किया। समारोह में पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज,पतंजलि अनुसंधान संस्थान सहित पतंजलि विश्व विद्यालय के विद्यार्थी, शोधार्थी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विवि के कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव, विभिन्न संकायों के अध्यक्ष एवम आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।