Skip to main content

स्वामी राघवानंद सरस्वती साधना और सरलता की साक्षात प्रतिमूर्ति थे

 


हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार स्थित श्रीगंगा भक्ति आश्रम एवं श्रीयमुना बिहारी आश्रम वृंदावन के संस्थापक ब्रह्मलीन श्रीमहंत स्वामी राघवानंद सरस्वती जी का द्वितीय श्रद्धांजलि समारोह सोमवार को हरिद्वार ,वृंदावन एवं गुजरात के संतों ने संयुक्त रूप से मनाते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया एवं उनके उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी कमलेशानंद सरस्वती के उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रद्धांजलि सभा को अध्यक्षीय पद से संबोधित करते हुए श्रीमहंत स्वामी कौशल किशोर दास ने कहा कि स्वामी राघवानंद सरस्वती साधना और सरलता की साक्षात प्रतिमूर्ति थे और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की प्रसन्नता के लिए समर्पित किया,उनके सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाना ही उनको सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। स्वामी हरिबल्लभदास शास्त्री ने स्वामीनारायण संप्रदाय की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आवाहन किया। स्वामी सत्यव्रतानंद सरस्वती ने कहा कि श्रद्धांजलि उसी को दी जाती है जिसका जीवन गंगा, गायत्री और सनातन धर्म एवं संस्कृति के संवर्धन में समर्पित रहा हो, उन्होंने ग्रहस्थ आश्रम को सबसे बड़ा आश्रम बताते हुए कहा कि सभी आश्रमों का संचालन ग्रहस्थ आश्रम से ही होता है। स्वामी कमलेशानंद सरस्वती को गुरु का प्रतिरूप बताते हुए उन्होंने कहा कि सच्चे गुरु को ही अच्छे शिष्य की प्राप्ति होती है। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद महाराज ने शालीनता और संतत्व की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि समाज उसी को देता है जो समाज को देता है,उन्होंने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से शिखा-सूत्र की तरफ विशेष ध्यान देने का आवाहन किया। श्रीगंगा भक्ति आश्रम एवं यमुना विहारी आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी कमलेशानंद सरस्वती ने सभी संत महापुरुषों एवं ट्रस्टी तथा भक्तों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सम्मानित भक्तों के सहयोग से ही पूज्य गुरुदेव द्वारा आरंभ किए गए सेवा प्रकल्पों का संचालन हो रहा है जिस पर गुरुदेव की अपार कृपा है। श्रद्धांजलि सभा को स्वामी कृष्णबल्लभ शास्त्री,स्वामी चित्तप्रकाशानंद गिरी,स्वामी रामदेव चतुर्वेदी,स्वामी कृष्णानंद शास्त्री,महंत सेवादास,स्वामी सुरेशानंद,महंत स्वामी आदित्यानंद गिरी तथा श्री महंत सुरेशानंद परमहंस ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी शारदानंद सरस्वती ने किया। इस अवसर पर दिल्ली,यूपी,उत्तराखंड,हरियाणा एवं राजस्थान के अनेक अनुयायिओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।