Skip to main content

कॉरिडोर के नाम पर स्थानीय लोगों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा-सरिता पुरोहित

दर्जनों ने ली यूकेडी की सदस्यता


 हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर की बैठक भूपतवाला स्थित एक निजी होटल में संपन्न बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने किया। बैठक के दौरान महिलाओं समेत दर्जनों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति केंद्रीय उपाध्यक्षा सरिता पुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार नही दे पा रही है। राज्य में बेरोजगार घूम रहे हैं। लगातार मंहगाई बढ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो को कोई राहत नही मिल रही है। सरिता पुरोहित ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के नाम पर सरकार स्थानीय व्यापारियों को परेशान करना चाहती है। लेकिन व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का षड़यंत्र नही होने दिया जायेगा। किसी भी रूप में हरिद्वार के व्यापारियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुमित अरोरा ने कहा की हरिद्वार लोकसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने तैयारी शुरू कर दी है। बूथ लेवल पर टीम का गठन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में यूकेडी उत्तराखंड के मुद्दों को प्रमुखता जनता के बीच रखेगा। सुमित अरोरा ने कहा कि कॉरिडोर योजना लागू करने से पहले व्यापारियों की मांगो पर ध्यान देने की आवश्यता है। इस योजना से व्यापारी,होटल व्यवसायी भयभीत हैं। शासन प्रशासन को व्यापारियों के हित में योजना लागू करनी चाहिए व्यापारियों का अहित ना हो। कहा कि उक्रांद व्यापारियों व् स्थानीय लोगो के साथ हरिद्वार बचाने के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी ने विकास के नाम पर विनाश का काम किया है इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी में युवा और मातृशक्ति बड़ी संख्या में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहा है। पार्टी की रिति नितियों का प्रचार प्रसार लगातार किया जायेगा। गोकुल सिंह रावत ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमालता जोशी,महानगर उपाध्यक्ष राकेश चौहान,सुरेन्दर कुमार,लोकेश चौधरी महामंत्री,देव माहेश्वरी संगठन मंत्री,सोनू सक्सेना,मीडिया प्रभारी विनेश उनियाल,पुष्पा उपाध्यय, सह सचिव संदीप अग्रवाल,हरकी पौड़ी वार्ड अध्यक्ष प्रेम गिरी को मनोनीत किया। इस दौरान दर्जनों लोगो ने भाजपा कांग्रेस छोड़कर उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालो में वरिष्ठ व्यापारी नेता चंदशेखर गोस्वामी,यशोदा यादव,चारु शर्मा,रीना अग्रवाल,साक्षी शर्मा,उर्मिला, सुरेन्दर कुमार,लोकेश शर्मा,प्रेम गिरी,प्रदीप भट्ट,आदित्य रावत,गौतम,सागर पुरोहित शामिल रहे। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल,सेवक सिंह राणा,रविंद्र वशिष्ठ, बृजवीर चौधरी,जसवंत सिंह बिष्ट,राहुल, विजय, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।