Skip to main content

महान अक्टूबर क्रांति की 106वीं वर्षगांठ पर सिडकुल में जनसभा आयोजित


 हरिद्वार। संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार के विभिन्न घटक संगठन और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र व क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के द्वारा महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति की 106वीं वर्षगांठ पर सिडकुल हरिद्वार के राजा बिस्कुट कम्पनी के गेट के बाहर धरना स्थल पर एक जन सभा आयोजित हुई। इससे पहले 2 से 7 नवंबर की सुबह तक हरिद्वार के मजदूर बस्तियों (रावली महदूद,सलेमपुर,रोशनाबाद,सुभाष नगर,बीएचईएल आदि) में अक्टूबर समाजवादी क्रांति पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी मजदूरों के मध्य दिखाई गई और प्रगतिशील साहित्य का बुक स्टाल भी लगाया गया। मजदूरों के बीच एक पर्चे का भी वितरण किया गया। जन सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि आज हम एक ऐसे समय में महान अक्टूबर क्रांति की वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं जबकि पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अब इजराइल व फिलिस्तीन के बीच जंग छिड़ चुकी है। रोज कितने ही निर्दोष नागरिक,महिलायें-बच्चे बमों,राकेटों और मिसाइल हमलों में मारे जा रहे हैं। इन युद्धों के लिये अमेरिका,रुस,फ्रांस,जर्मनी, ब्रिटेन जैसे खून के प्यासे साम्राज्यवादी खासकर अमेरिकी साम्राज्यवादी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। हमें इन अन्यायपूर्ण युद्धों का डटकर मुकाबला करना होगा। शांति के लिए आवश्यक शर्त है कि हमें क्रांति को संगठित करना होगा। भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश कुमार ने कहा कि हर साल 7नवंबर को पूरी दुनिया के क्रांतिकारी और वर्ग सचेत मजदूर इसकी वर्षगांठ मनाते हैं। इसे महान अक्टूबर क्रांति इसलिये कहा जाता है कि यह क्रांति मानव इतिहास की एक युगांतरकारी घटना थी क्योंकि इसने इतिहास में पहली बार किसी देश में बहुसंख्यक शोषित-उत्पीड़ित जनता का शासन कायम किया था और इस तरह एक नये युग की शुरुआत की थी। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयोजक नासीर अहमद ने कहा कि समाजवादी सोवियत संघ की उपलब्धियां भी महान थी। इस क्रांति के बाद कायम हुई क्रांतिकारी सरकार ने तत्काल ही जमींदारों से जमीनें छीन कर मेहनतकश किसानों में बांट दी। साथ ही मजदूरों के नेतृत्व में मुनाफे के बजाय समाज की जरूरतों के मद्देनजर औद्योगिक विकास को रफ्तार दी। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की हरिद्वार प्रभारी नीता ने कहा कि लोकतंत्र की ढींगे हांकने वाले अमेरिका, इंग्लैंड जैसे पूंजीवादी देशों तक में भी उस समय आधी आबादी महिलाओं को वोट देने का अधिकार हासिल नहीं था। लेकिन रूस में क्रांति के तुरंत बाद सभी पुरुषों के साथ सभी महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार प्रदान कर दिया गया। इसके दबाव में बाद के वर्षों में इन पूंजीवादी मुल्कों को भी महिलाओं को वोट देने का अधिकार देना पड़ा। कुछ ही सालों में रुस ने वैश्यावृत्ति एवं नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों का नामोनिशान मिटा दिया। लेकिन पूंजीवादी व्यवस्था में  चारों ओर अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति का बोलबाला है। महिलाओं को मात्र यौन वस्तु समझा जाता है। जन सभा में राजा बिस्किट मजदूर संगठन के प्रधान बृजेश कुमार,ब्रज मोहन,बच्चा प्रसाद,अनीता,सत्यम ऑटो के मजदूर नेता महिपाल सिंह,चंद्रेश कुमार,एवरेडी मजदूर यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार,कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की इकाई सचिव दीपा,इंकलाबी मजदूर केंद्र के जे पी ने सभा का संचालन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।