Skip to main content

भारत विकास परिषद का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन 16व 17दिसंबर को: तरूण शर्मा


 हरिद्वार। आज सामाजिक परिवेश के साथ ही भारत भी विकसित हो रहा है इसीलिए भारत विकास परिषद महत्ती भूमिका निभाने को तैयार हैं। भारत विकास परिषद के एनसीआर -1के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा ने उक्त विचार परिषद की स्थानीय सदस्यों की औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री गुरू कृपा औषधालय में आयोजित बैठक में व्यक्त किए। श्री शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद  समाज और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता  निभाने के लिए सदैव तत्पर रहता है। वही एन सी आर-1के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव शरद चंद्र ने कहा कि हमें आज संस्कार और सेवा पर फोकस करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पश्चिम प्रांत में आगामी 16और 17दिसंबर को एन सी आर 1का क्षेत्रीय अधिवेशन ऋषिकुल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आप सभी को अभी से तैयारी करनी होगी। प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शाखाओं पर में किस प्रकार से वित्तीय अनुशासन व प्रबंधन स्थापित किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड प्रांत (पश्चिम)की महासचिव डॉ मनीषा सिंहल ने कहा कि भारत विकास परिषद पांच सूत्रीय  संपर्क ,सहयोग,संस्कार,सेवा,समर्पण भाव को लेकर आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड प्रांत पश्चिम के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड पश्चिम प्रांत को दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित करने का अवसर मिला है और इस बार की थीम अमृत सरोवर रखी गई है।इस क्षेत्रीय अधिवेशन में 500से अधिक डेलीगेट्स भाग लेंगे। इस बैठक में प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन,प्रांतीय संगठन मंत्री ललित पांडेय तथा प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि इस दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन में एन सी आर 1क्षेत्र की भारत विकास परिषद के डेलीगेट्स ही भाग लेंगे। इस अधिवेशन को भव्यता से सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया जाएगा। जिसमें मंच की साज सज्जा,आवास समिति,भोजन समिति,परिवहन व्यवस्था समिति,वीआईपी पार्किंग व्यवस्था, और धन संग्रह समिति सहित अन्य समितियां गठित की जायेगी। बैठक में देव भूमि शाखा के अध्यक्ष रत्नेश गौतम,संस्कार शाखा अध्यक्ष प्रोमिला दत्ता,सचिव शोभना पालीवाल, महिला संयोजिका संस्कार आंचल लूथरा,कोषाध्यक्ष नीलम तोमर,महिला संयोजिका देवभूमि शाखा किरण अग्रवाल,सचिव सुधा तिवारी, शिवालिक शाखा से भावना प्रसाद मांझी,महिला संयोजिका मनीषा चौहान, प्रांतीय कोषसचिव रोहित कोचग्वे,अलकनंदा शाखा के अध्यक्ष हेमराज भट्ट,सचिव दिनेश कुमार,भेल शाखा अध्यक्ष अनिल वबेजा, सचिव विनोद गुप्ता ,पंचपुरी शाखा अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान और डॉ.के सी शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।