Skip to main content

धर्म कर्म और संत महापुरुषों का सानिध्य मनुष्य को कल्याण की ओर ले जाता है

 


हरिद्वार। श्री श्याम वैकुंठ धाम कांगड़ी श्यामपुर के परम अध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास, जी महाराज ने कनखल स्थित श्री जगदगुरु आश्रम में शंकराचार्य पूज्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज से भेंट वार्ता कर उन्हें शाल उढाकर तथा पगड़ी पहनकर सम्मान किया। इस अवसर पर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा धर्म कर्म और संत महापुरुषों का सानिध्य मनुष्य को कल्याण की ओर ले जाता है। इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत 1008 स्वामी श्यामसुंदर दास जी महाराज ने कहा ब्रह्मलीन श्री1008 पंडित राम गोपाल जी महाराज अलवर वाले बाबा साक्षात ईश्वर की प्रतिमूर्ति थे,वह अपने दिए गए संस्कार ज्ञान और शिक्षा के रूम में आज भी हम लोगों के बीच सूक्ष्म रूप से विद्यमान है। संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है संतो के प्रत्येक कार्य में भक्तों का हित निहित होता है। आचार्य राजेश पांडे जी वृंदावन वालों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना भी संपन्न कराई। स्वामी श्यामसुंदर दास जी महाराज ने शंकराचार्य श्री राजराजेश्वराश्रम जी महाराज को 31 दिसंबर को पावन धाम हनुमान शिव मंदिर बालाजी मंदिर संभापुर दिल्ली दरबार में आगमन हेतु आमंत्रण पत्र दिया। शंकराचार्य ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपने आगमन हेतु अनुमति प्रदान की। स्वामी श्याम सुंदर दास जी महाराज ने बताया कि अलवर वाले बाबा जी के पैतृक धाम भूगोर अलवर से ध्वजा भक्तजन पैदल लेकर 31दिसंबर 2023 तक दिल्ली स्थित हनुमान शिव मंदिर सभापुर पहुंचेंगे, तत्पश्चात शोभा यात्रा निकल जाएगी। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज,हनुमान वाहिनी सेवादल से त्रिलोचन सिंह,नरेश निगम, सुनील, संजीव गुप्ता, नवीन गुप्ता, रोहित गुप्ता, रितेश शर्मा, डॉक्टर बी के मिश्रा, महेंद्र चौहान, हेम शर्मा, संदीप अग्रवाल, विनीत गुप्ता, सुशील कुमार, अचला गुप्ता, सुशील शर्मा, संतोष गुप्ता,नरेश गुप्ता,राजकुमार गुप्ता,संजीव गुप्ता,राकेश जिंदल,सरवन गुप्ता,मनोज वर्मा,रविंद्र गुप्ता, मनमोहन गर्ग, आशीष मेहरा, मनोजानंद सहित भक्तगण शोभा यात्रा का अभिनंदन करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।