हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन रोशनादबाद में आगामी 24 नवम्बर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होटल यशेल(रेडिशन ब्लू) में प्रस्तावित क्षेत्रीय निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों के साथ प्रस्तावित क्षेत्रीय निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम के सन्दर्भ में विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितने भी इन्वेस्टर हैं,उनकी एक सूची तैयार कर ली जाये तथा उसी अनुसार सम्पूर्ण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। श्री गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्रीय निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों-कृषि, उद्यान,कोआपरेटिव, पर्यटन, उरेडा, नाबार्ड, हैण्डलूम, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि द्वारा आकर्षक स्टाल स्थापित किये जायें तथा उद्योग से सम्बन्धित विकासपरक लघु फिल्में प्रदर्शित करने हेतु एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जाये। उन्होंने बैठक में निवेशक कान्क्लेव कार्यक्रम की सभी प्रकार की व्यवस्थायें चाक-चौबन्द बनाने के लिये अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन,पीडी के0एन0 तिवारी,जीएमडीआईसी श्रीमती पल्लवी गुप्ता,मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी,अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर,एआर कोआपरेटिव पी0एस0 पोखरिया ,ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान, पर्यटन सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment