Skip to main content

सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है दीपावाली-महंत निर्मल दास

 जिला प्रेस क्लब रजि.ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन


हरिद्वार। जिला प्रेस क्लब रजि. की और से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में संत महापुरूष व गणमान्य लोग भी सम्मिलित हुए। जिला प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य पत्रकार वीरेंद्र चढ्ढा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी और उनके परिवार की हरसंभव मदद करने का निर्णय लिया गया। इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावाली की शुभकामनाएं दी। मां गंगा गौधाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी निर्मल दास ने कहा कि दीपावली सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है। भगवान श्रीराम के लंका विजय कर वनवास से वापस लौटने पर अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर भगवान श्रीराम, माता जानकी, भगवान लक्ष्मण व प्रभु श्रीराम के अन्नय भक्त महावीर हनुमान का स्वागत कर दीपोत्सव मनाया था। तभी से दीपावली मनाने की शुरूआत हुई। उन्होंने कहा कि रोशनी का यह पर्व अंतःकरण में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश करने का संदेश भी देता है। समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने कहा कि दीपावली खुशीयों का पर्व है। दूसरों के साथ मिलकर पर्व मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती है। इसलिए दीपावली के इस पर्व पर समाज के कमजोर वर्ग को भी अपनी खुशियों में शामिल करें। जिला प्रेस क्लब रजि.के अध्यक्ष राकेश वालिया ने सभी को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में मनाया जाने वाला प्रत्येक पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। इसलिए दीपावली मनाते हुए ईको फ्रेंडली पटाखों का ही उपयोग करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। महामंत्री अनिल बिष्ट ने कहा कि दीपों व रोशनी के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और नशे आदि से दूर रहकर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मनोज कश्यप, सनोज कश्यप,कमल अग्रवाल, मनोज ठाकुर, राकेश वर्मा,केशव चौहान,नीरज छाछर,अमित वालिया,रक्षित वालिया,नितिन वालिया,रूद्र वालिया,नौशाद अली,अभिषेक चौहान,मुनव्वर कुरैशी,गणेश भट्ट,नितिन शर्मा,मुमताज आलम खान,संजय बंसल,रितेश तिवारी,अशोक पांडे,दिव्यांश शर्मा,शुभम सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।