Skip to main content

गौपाष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण ने शुरू की थी गौचारण लीला-पंडित पवन कृष्ण शास्त्री

 


हरिद्वार। रामनगर कालोनी स्थित श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में गौपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौचारण लीला आरंभ की थी। गौपाष्टमी पर बछड़े सहित गाय का पूजन करने का विधान है। पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जब छह वर्ष के हुए तो उन्होंने एक दिन भगवान माता यशोदा कहा कि मैय्या अब हम बड़े हो गए हैं। अब हम बछड़े चराने नहीं जाएंगे, अब हम गाय चराएंगे। मैय्या ने कहा ठीक है बाबा से पूछ लेना। मैय्या के इतना कहते ही झट से भगवान नंद बाबा से पूछने पहुंच गए। बाबा ने कहा लाला अभी तुम बहुत छोटे हो, अभी तुम बछड़े ही चराओ। भगवान ने कहा बाबा अब मैं बछड़े नहीं गाय ही चराऊंगा। जब भगवान नहीं माने तो बाबा बोले ठीक है लाला तुम पंडित जी को बुला लाओ। वह गौ चारण का मुहूर्त देख कर बता देंगे। बाबा की बात सुनकर भगवान पंडित के पास पहुंचे और बोले आपको बाबा ने बुलाया है,गौ चारण का मुहूर्त देखना है। आप आज ही का मुहूर्त बता देना। मैं आपको बहुत सारा माखन दूंगा। पंडित जी नंद बाबा के पास पहुंचे और बार-बार पंचांग देख कर गणना करने लगे। तब नंद बाबा ने पूछा,पंडित जी क्या बात हैं। आप बार-बार क्या गिन रहे हैं। पंडित जी बोले,क्या बताएं नंदबाबा, केवल आज का ही मुहूर्त निकल रहा है। इसके बाद तो एक वर्ष तक कोई मुहूर्त नहीं है। पंडित जी की बात मानकर नंदबाबा ने भगवान को गौ चारण की स्वीकृति दे दी। भगवान जिस समय कोई कार्य करें। वही शुभ-मुहूर्त बन जाता है। उसी दिन भगवान ने गौ चारण आरंभ किया और वह शुभ तिथि थी कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी। भगवान के गौ-चारण आरंभ करने के कारण यह तिथि गोपाष्टमी कहलाई। माता यशोदा ने अपने लल्ला का श्रृंगार किया और जैसे ही पैरों में जूतियां पहनाने लगी तो लल्ला ने मना कर दिया और बोले मैय्या यदि मेरी गौएं जूतियां नहीं पहनती तो मैं कैसे पहन सकता हूं। यदि पहना सकती हो तो उन सभी को भी जूतियां पहना दो और भगवान जब तक वृंदावन में रहे कभी पैरों में जूतियां नहीं पहनी। आगे-आगे गाय और उनके पीछे बांसुरी बजाते भगवान उनके पीछे बलराम और श्री कृष्ण के यश का गान करते हुए ग्वाल-गोपाल। इस प्रकार से विहार करते हुए भगवान ने वन में प्रवेश किया तब से भगवान की गौ-चारण लीला का आरंभ हुआ। जब भगवान गौएं चराते हुए वृंदावन जाते तब उनके चरणों से वृंदावन की भूमि अत्यंत पावन हो जाती। वह वन गौओं के लिए हरी-भरी घास से युक्त एवं रंग-बिरंगे पुष्पों की खान बन गया था। पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि गौ माता के भीतर 33कोटी देवी देवताओं का वास होता है। गौमाता की सेवा करने समस्त देवी देतवाओं का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर बिमला भट्ट,रिंकी भट्ट, रिंकू शर्मा, चिराग अरोड़ा, पार्षद रेणु अरोड़ा आदि ने गौ माता का पूजन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।