Skip to main content

अखिल भारतीय सनातन परिषद के पदाधिकरियों को दिलायी गयी शपथ

 सनातन धर्म अनंत है और यही सत्य है- श्रीमहंत रामरतन गिरी


हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में अखिल भारतीय सनातन परिषद का कार्यकारिणी विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए पटका और फूल मालाएं पहनाकर शपथ दिलाई गई। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज, अखिल भारतीय सनातन परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमहंत रामरतन गिरी, मुख्य वक्ता उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज ने कहा कि पहले बच्चों को दीक्षित किया जाए और फिर शिक्षित किया जाए। तभी उन्हें सनातन के बारे में अच्छी तरह से ज्ञान होगा। अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म अनंत है तथा यही सत्य है, इसका अर्थ है शाश्वत अर्थात हमेशा रहने वाला। भारत माता के रग रग में सनातन बसा हुआ है। यही सनातन भारत माता का स्वरूप है। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज जो कि अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष हैं, ने सनातन परिषद का गठन देश और विश्व में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और इसकी रक्षा के उद्देश्य के लिए किया है और धीरे-धीरे सनातन परिषद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी विस्तार ले रही है। परिषद के  पदाधिकारी सनातन की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन एक वृहद स्वरूप है। जिसमें विभिन्न वर्ग पंत और समुदाय समाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कभी भी छुआछूत नहीं हुआ जात पात नहीं रहा है। मुख्य वक्ता उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि आज पूरा विश्व सनातन धर्म के रीतियों और विचारों को आत्मसात कर रहा है। सनातन धर्म में भगवान ने बार-बार अवतार लेकर समय-समय पर धर्म की रक्षा की है। कहा कि युगों युगों से सनातन धर्म की रक्षा संत महापुरुष करते आ रहे हैं। सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले लोग खुद ही खत्म हो गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि ने कहा कि सनातन की रक्षा हमें शस्त्र से नहीं बल्कि ज्ञान से करनी है। सनातन की रक्षा और प्रचार प्रसार के लिए अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने एक सराहनीय कार्य किया है। संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म तो सदियों से है और रहेगा। लेकिन इसे मिटाने की मंशा रखने वाले खुद ही मिट जाएंगे। जब सृष्टि की रचना हुई, तभी से सनातन धर्म की परंपराएं चली आ रही हैं। सनातन सूर्य से पैदा हुआ है। इसलिए जब तक सूर्य रहेगा। तब तक सनातन रहेगा। इसे न कोई ताकत नष्ट कर पाई है और न ही कर पाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि शाश्वत सनातन धर्म ने हमेशा ही दुनिया को प्रेम, स्नेह व भाईचारे का संदेश दिया है। देश हमेशा एक और अखण्ड रहेगा।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।