Skip to main content

‘समग्र स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक चिकित्सा’विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

प्रकृति व संस्कृति के संवाहक बनकर रहें निरोगीः  स्वामी रामदेव 


 हरिद्वार। छठे प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय,राष्ट्रीय योग एवं    प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद्,राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं पतंजलि विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ देश के मूर्धन्य विद्वानों एवं प्राकृतिक चिकित्सकों की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ‘समग्र स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक चिकित्सा’विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में पतंजलि वि.वि. के कुलाधिपति योगगुरू स्वामी रामदेव का उद्बोधन एवं आशीर्वचन प्रतिभागियों एवं चिकित्सकों को प्राप्त हुआ। स्वामी ने प्राकृतिक चिकित्सा के विविध आयामों पर शास्त्रीय प्रमाण के साथ-साथ साक्ष्य आधारित प्रमाण के संदर्भ में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पतंजलि प्रकृति एवं संस्कृति का जीवंत संवाहक है तथा प्रकृति व संस्कृति के साधक को कभी बीमारी नहीं लग सकती। पतंजलि वि.वि. के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने प्राकृतिक चिकित्सा के उपासकों एवं चिकित्सकों को मार्गदर्शन देते हुए सबके निरामय जीवन का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि योग,आयुर्वेद,प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में पतंजलि अनुसंधान संस्थान के द्वारा पांच सौ से अधिक शोध-पत्र विश्व प्रसिद्ध एवं समीक्षित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने विडियो संदेश के माध्यम से उपस्थिति प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा को जीवन जीने की एक कला बताया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आयुष सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कुटेचा ने अपने सम्बोधन के क्रम में प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में भारत सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उप-महानिदेशक सत्यजीत पॉल ने महात्मा गाँधी का प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण अवदान की व्याख्या की। एस-व्यासा.वि.वि.बैंगलोर के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ.एच.आर.नागेन्द्र ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा के तात्कालिक एवं दीर्घकालिक प्रभाव विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। पतंजलि वि.वि. के प्रति-कुलपति प्रो.महावीर अग्रवाल ने भी सम्मेलन में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रकृति ऊर्जा का दिव्य स्रोत्र है तथा इसे चिकित्सा पद्धति के रूप में अनुप्रयोग कर समग्र स्वास्थ्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर सी.सी.आर.वाई.एन.के प्रमुख डॉ. राघवेन्द्र राव ने भी अपने विचार साझा किये। इस दौरान डॉ.नागेन्द्र नीरज,डॉ.अनुराग वार्ष्णेय,साध्वी देवप्रिया,स्वामी परमार्थदेव, डॉ.मन्जूनाथ ने भी तकनीकी सत्रों में अपने विचार रखे। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकाय के अध्यक्ष डॉ.तोरन सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी आनन्ददेव ने किया। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों एवं प्रतिभागियों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें योग,नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। वि.वि. के संगीत विभाग की ओर से प्राकृतिक चिकित्सा गीत‘समग्र स्वास्थ्य के पथ पर हम मिलकर कदम बढ़ायेंगे’की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गयी। इस सम्मेलन में विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा संस्थानों के पन्द्रह सौ से अधिक प्रतिभागियों ने अपना ज्ञानवर्धन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।