Skip to main content

छठ पर्व पूर्वांचल समाज की पहचान, घाटों पर दिखेगी छठ की रौनक

 ’छठ व्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए घाटों की साफ- सफाई अभियान 


हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था, छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्य रूपलाल यादव ने कहा कि दीपावली पर्व के संपन्न होते ही छठ महापर्व की तैयारियां तेज हो गई है। छठ व्रतियों को अर्घ्य प्रदान करने के लिए पूर्वांचल उत्थान संस्था के तत्वावधान में हरिद्वार में घाटों पर साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। घाटों पर साफ-सफाई अभियान की कमान छठ पूजा आयोजन समिति को सौंपी गई है। घाटों की सफाई के लिए उत्तरी हरिद्वार से बहादराबाद तक अभियान चलाया जा रहा है। बताते चलें कि दीपावली के अगले दिन सोमवार को छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्था की ओर से छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सप्तऋषि से लेकर बहादराबाद के गंगनहर पुल के समीप छठ घाट को सजाने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तरी हरिद्वार के गीता कुटीर घाट पर धर्मेंद्र शाह,नंदलाल साह,के नेतृत्व में जुटी है,वहीं बहादराबाद -सिडकुल हाईवे पर के गंगनहर पुल के समीप रूपलाल यादव,वरूण शुक्ला, रंजीता झा ने कमान संभाली है। उन्होंने बताया कि इन्हीं घाटों पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। शेष घाटों पर जल्द व्यवस्था शुरू की जायेगी। छठ पूजा आयोजन समिति के सदस्य रूपलाल यादव ने कहा कि जेसीबी की मदद से बहादराबाद के छठ घाट को समतल कराने के साथ झाड़ियां हटाई गई है। वरूण शुक्ला ने कहा कि विगत कई वर्षों से संस्था के माध्यम से छठ व्रतियों के लिए व्यवस्था की जा रही है। रंजीता झा ने कहा कि जल्द ही पक्के घाट का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। पूर्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी जी घाट निर्माण पर सहमति जता चुके हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक आदेश चौहान,पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ एवं शिवालिक नगरपालिका चेयरमैन राजीव शर्मा भी घाट बनाए जाने के पक्षधर हैं। धर्मेंद्र साह ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोग सप्तऋषि घाट पर छठ पूजा मनाते चले आ रहे हैं। इस बार पानी ज्यादा होने के चलते सुविधा की दृष्टि से गीता कुटीर घाट पर छठ पर्व मनाया जायेगा। मिथलेश तिवारी, संतोष झा,अतुल राय,उमेश यादव,गुड्डू शर्मा,काशीनाथ गुप्ता,प्रदीप गुप्ता,विश्वनाथ यादव नंदलाल साह,गुलशन कुमार,किशन यादव ,मनीष मिश्रा,नवल किशोर,जय प्रकाश,चंदन दुबेसरवन दुबे,मंटू यादव,सिकंदर,दिनेश बड़ेलाल, उमेश,सिफाई यादव शिव ठेकदार,विपिन शाह,बिहारी लाल जीहरेंद्र,जंग बहादुर सहित अन्य सदस्य घाटों पर व्यवस्था बनाने में जुटे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।