हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ग्राम्य विकास विभाग में कार्यरत श्री राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल,परियोजना अर्थशास्त्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि श्री राजेन्द्र सिंह मन्द्रवाल का विगत 03नवम्बर शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था। विकास भवन रोशनाबाद में शनिवार को स्व.मन्द्रवाल की दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा परिजनों को यह दारूण दु‘ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ग्राम्य विकास विभाग परिवार की ओर से 02 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गयी, प्रार्थना में प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार,के.एन.तिवारी,परियोजना निदेशक, डीआरडीए,वेदप्रकाश, जिला विकास अधिकारी, विरेन्द्र रावत, मुख्य व्यक्तिक अधिकारी,सतपाल रावत प्रशासनिक अधिकारी,सी.एम. त्रिपाठी,नवीन नौटियाल स.संख्याधिकारी,टी.एस.पाल,अन्वेषक तकनीकी,जगमोहन नयाल,प्रधान सहायक,यशपाल नेगी,लेखाकार,सुशील शर्मा,कार्यालय अधीक्षक, राजेश कुमार,व्यैक्तिक सहायक, हरेन्द्र सिंह,कनिष्ठ सहायक सहित सभी कार्मिक शामिल हुये
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment