Skip to main content

राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की कार्यकारिणी बैठक आज

 


हरिद्वार। संगठन को मजबूत करने एवं अनेक सेवा प्रकल्पों को सुनियोजित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार 19 नवंबर को अटल बिहारी वाजपेई गेस्ट हाउस में आहूत की गई है। पंजाबी महासंघ के उत्तराखंड प्रभारी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि यह 54वी कार्यकारिणी की बैठक देवभूमि हरिद्वार में आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से अखिल भारतीय पंजाबी सामाजिक संस्थाओं की शीर्ष संस्था पंजाबी महासंघ के सदस्य शामिल होंगे। जगदीश लाल पाहवाज ने कहा कि पंजाबी समाज के लोग खेल,व्यापार,रिसर्च और सेवा आदि तमाम क्षेत्रों में अग्रणी हैं, लेकिन वे एकजुट नहीं है। सभी क्षेत्र के अग्रणी लोगों को एकजुट करके नए आयाम स्थापित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले सत्र में कोर कमेटी मेंबर्स की मीटिंग होगी और दूसरा सत्र खुला मंच होगा। जिसमें प्रदेश और आसपास के शहरों से आए लोग अपने विचार रखेंगे। शाम को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती की जाएगी। देशभर से आए पंजाबी महासंघ के लोगों को संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष नरेश सेठ ने कहा कि पंजाबी समाज ने देश हित में सदैव रक्षा,सेवा,नए विकास, कृषि विकास, तकनीकी विकास और बच्चों की शिक्षा में योगदान दिया है। पंजाबी समाज के लिए अपनी संस्कृति और सामाजिकता को संगठित कर आने वाली पीढ़ी को संस्कारों के माध्यम से देश हित में जोड़ना,विकास में सहयोग करना,सेवा भाव से सामाजिक कार्य कर सभी की उन्नति और रक्षा हेतु प्रयास करने के लिए राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष नरेश सेठ,महासचिव संजय अरोड़ा के पैटर्न दीपक कपूर,राजकुमार कक्कर,जीआर गांधी के साथ उत्तरांचल पंजाबी महासभा हरिद्वार के संयोजक जगदीश लाल पाहवा, कार्यकारिणी सदस्य परमानंद पोपली,राधिका नागरथ,हिमेश कपूर,राज अरोड़ा,राजकुमार अरोड़ा,अनिल वर्मा,सुखदेव सिंह विरदी,राजकुमार सुनेजा,महेंद्र आहूजा,परमिंदर सिंह गिल,संजय चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।