Skip to main content

पौराणिक तीर्थो की यात्रा कर हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी

 


हरिद्वार। गढ़वाल और कुमांऊं मंडल के पौराणिक तीर्थो की यात्रा पर गयी श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी वापस हरिद्वार लौट आयी है। बुधवार की शाम श्यामपुर स्थित श्री प्रेमगिरी धाम पहुंची पवित्र छड़ी का संतों ने पूजा अर्चना कर स्वागत किया। छड़ी के प्रमुख महंत तथा श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज ने बताया कि यात्रा का समापन 25 नवंबर को होना था। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण ओम पर्वत, आदि कैलाश, नारायण आश्रम जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को ऋषिकेश स्थित तारा मंदिर से यात्रा शुरू करने के बाद पवित्र छड़ी लाखामंडल,यमुनोत्री,गंगोत्री,उत्तरकाशी के विश्वनाथ मंदिर,रुद्रप्रयाग में कोटेश्वर महादेव, केदारनाथ,बद्रीनाथ,ऊखीमठ,त्रिजुगी नारायण,धारी देवी,पांडुकेश्वर,जोशीमठ में शंकराचार्य गुफा, अक्षय वट दर्शन,नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना के प्रथम चरण को पूरा कर रात्रि विश्राम के लिए कर्णप्रयाग पहुंची। कर्णप्रयाग से यात्रा के दूसरे चरण में पवित्र छड़ी कुमांऊं मंडल के पौराणिक तीर्थ बागेश्वर पहुंची। बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना तथा सरयू गोमती संगम में स्नान के पश्चात पवित्र छड़ी ने बैजनाथ धाम,गोल्ज्यू मंदिर,हिंगलाज देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। चंपावत में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने पवित्र छड़ी की आगवानी की और नगर में शोभायात्रा निकाली गई। चंपावत से पवित्र छड़ी पिथौरागढ़ पहुंची। लेकिन मौसम खराब होने और बर्फबारी के चलते मार्ग बंद होने के कारण ओम पर्वत नहीं जा सकी और टनकपुर में माता पूर्णागिरि के दर्शन के पश्चात बुधवार को श्यामपुर लौट आयी। बृहस्पतिवार सवेरे श्यामपुर में जगतगुरु शंकराचार्य शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत देवानंद सरस्वती,जूना अखाड़े के उपाध्यक्ष श्रीमहंत केदारपुरी, माई बाड़ा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहन्त अन्नपूर्णा गिरी, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्रीमहंत पूर्णागिरि,श्रीमहंत रामगिरी, महंत शंभू पुरी,महंत धीरेंद्र पूरी आदि ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक मंदिर माया देवी के लिए रवाना किया। बैंड बाजो, ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा के रूप में माया देवी मंदिर पहुंची पवित्र छड़ी को पूर्ण विधान के साथ मंदिर में स्थापित कर दिया गया। पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल नागा संन्यासियों महंत वशिष्ठ गिरि,महंत आकाश गिरि,महंत आदित्य गिरि,महंत पुष्कर राजगिरी,महंत जनकपुरी,महंत रंजीतानंद गिरि,महंत अजय पुरी,महंत चेतन गिरी,महंत हरी शरण वन,महंत शिवदत्त गिरि,महंत महेंद्र गिरि,महंत अमृतपुरी आदि का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।