Skip to main content

सामाजिक संस्थाओं ने किया डीजीपी अशोक कुमार का अभिनंदन


 हरिद्वार। हरिद्वार की सामाजिक संस्थाओं द्वारा डीजीपी अशोक कुमार का 34 वर्ष का सफल सेवा कार्यकाल पूरा होने पर फूलमाला पहनाकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह के संयोजक पराग गुप्ता,अमर कुमार व अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से विशाल पुष्पमाला पहनाकर डीजीपी अशोक कुमार का अभिनंदन किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पराग गुप्ता, अमर कुमार व गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि राज्य को अपराध मुक्त बनाने एवं महिलाओं को प्रदेश में उचित सम्मान दिलाने में डीजीपी अशोक कुमार की जितनी भी प्रशंसा की जाए, उतना कम है। उन्होंने मित्र पुलिस की छवि को पूरे प्रदेश में बेहतर बनाया। आम आदमी को न्याय दिलाने में पुलिस की निर्णायक भूमिका को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि डीजीपी अशोक कुमार ने खाकी में इंसान जैसी पुस्तक को भी समाज के सामने रखा। उनका सफल कार्यकाल सभी के लिए प्रेरणादायक है। पार्षद सुनील गुड्डू व विमल कुमार ने कहा कि अशोक कुमार सदैव ही समान रूप से पीड़ित को न्याय दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करने में डीजीपी अशोक कुमार की निर्णायक भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शशी अग्रवाल, कामिनी सड़ाना व अंजलि महेश्वरी ने कहा कि डीजीपी अशोक कुमार ने घरेलू हिंसा,महिला उत्पीड़न,बाल श्रम,नशा मुक्ति जैसे अभियानों को प्रदेश में सफलतापूर्वक चलाकर मिसाल कायम की। कार्यक्रम का संचालन अरविंद अग्रवाल व प्रदीप कालरा ने किया। इस अवसर पर विनीत अग्रवाल,विजय गुप्ता ,महावीर मित्तल,मनीष गुप्ता,प्रवीण सिंघल,रामबाबू बंसल,डा.रविंद्र गोयल,अरविंद बबली,पिंकी अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल,आरती अग्रवाल,रितु तायल,मृदुल कौशिक,रवि शर्मा,परमिन्दर पोपली, नागेश वर्मा,हरदीप सिंह उप्पल,दीपक सिघल,सन्नी खंडूजा,मनीष धमीजा,विमलेश आहूजा ,करण मल्होत्रा,विष्णु शर्मा,राजीव पाराशर राम अरोड़ा,दिनेश सिंह,डा,अंजूला,अतुल सिंघल,श्रवण गुप्ता ,सुयश अग्रवाल,रंजीत जलाल,मुकेश अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, सुरेश गुलाटी, विजय गुप्ता, जतिन अरोड़ा,प्रदीप चौधरी,देवेंद्र मनचंदा,मोहन मल्होत्रा,संजय अग्रवाल,गुलशन अदलक्खा,सतीश शर्मा, विक्की शर्मा, प्रवीण सिंघल,दलीप गुप्ता,हितेश अग्रवाल,डा.अजय अग्रवाल, आकाश ओहरी, अनूप सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।