Skip to main content

शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन ने विवि प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा,दे दी चेतावनी


 हरिद्वार। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन ने गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांगो को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मांगों को लेकर प्रशासन से लम्बी चोड़ी वार्ता भी कर चुके हैं लेकिन नतीजा शून्य ही रहा है। पिछले कई बार प्रशासन और यूनियन के बीच घंटों वार्ता हुई,फिलहाल प्रशासन केवल निराशा ही कर्मचारियों के आयी। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने गणित एवं सांख्यिकीय विभाग के सभागार में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना नही चाहता है। प्रशासन का ढूलमूल रवैया यह बताता है कि प्रशासन द्वारा कार्यरत कर्मचारियों का मात्र शोषण करना है। सभागार में विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और बैठक कर प्रशासन के खिलाफ बिगुल बजाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा सभी कर्मचारियों का विश्वास मेरी शक्ति है। इस अवसर पर महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि कर्मचारियों ने वर्तमान प्रशासन को गद्दी पर बैठाया मगर प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के हित में एक साल बितने तक एक भी काम सार्वभौमिक रूप से नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के पदाधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। जब-जब विश्वविद्यालय पर खतरे के बादल मंडराए उस समय शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपनी जान न्यौछावर कर विश्वविद्यालय को बचाने का काम किया। वर्तमान प्रशासन कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। इस व्यवहार को कर्मचारी किसी भी कीमत पर सहन करने का तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। यदि एक सप्ताह के अन्दर कर्मचारियों की मांगो को पूरा नहीं किया गया, तो सभी कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजूबर हो सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हित में जो निर्णय यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा। उसके लिए वह कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। शशिकांत शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगे जायज है प्रशासन को उन्हें तत्काल प्रभाव से समाधान करना चाहिए। प्रशासन द्वारा इन सभी मांगों को अधर में लटकाया जा रहा है और कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस अवसर पर डा0 अनिल धीमान,दीपक वर्मा,मंजित सिंह,सत्यदेव,मनोज कुमार,गुरप्रित सिंह,संजीव मिश्रा,वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र पटवाल,मदन मोहन सिंह,सुशील रौतेला,नारायण सिंह नेगी,सतीश कुमार,जितेन्द्र सिंह, संतोष कुमार,ललित सिंह नेगी,अरुण कुमार,विकास देशवाल,दीपक नेगी, भारत,जसवीर सिंह ,बलवंत सिंह,कमल सिंह,कुलदीप कुमार,देवानन्द जोशी,संजय वर्मा,धनपाल सिंह,समीर,ईसम सिंह,बाबादीन गुप्ता,प्रिंस राणा,गोपाल राणा,संदीप कुमार साहु,अर्जुन सिंह,नीरज कुमार,पवन राजपूत  आदि उपस्थित रहे 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।