हरिद्वार। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी फरसे वाले बाबा ने कहा कि देवी देवताओं का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगां उन्होंने कहा कि देवी देवता सभी के लिए पूज्यनीय हैं। शादी विवाह के निमंत्रण पत्रों और अन्य वस्तुओं पर देवी देवताओं के चित्र छापे जा रहे हैं। जिन्हें उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दिया जाता है। इससे सनातन धर्म के देवी देवताओं का अपमान होता है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि शादी विवाह के निमंत्रण पत्रों और दूसरी चीजों के पैकेट पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र छापे जाने पर रोक लगनी चाहिए। जिससे देवी देवताओं के अपमान को रोका जा सके। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment