Skip to main content

जूना अखाड़ा द्वारा संचालित छड़ी यात्रा पहुची गंगोत्री धाम,उत्तराखण्ड के विकास की कामना


 हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी ने शनिवार को उत्तराखंड के पवित्र गंगोत्री धाम के दर्शन कर पूजा अर्चना की। नागा संन्यासियों व श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ छड़ी के प्रमुख महंत व श्री पंच दर्शनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेम गिरी के नेतृत्व में गंगोत्री धाम पहुंची पवित्र छड़ी ने सर्वप्रथम मां गंगा की पूजा अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से अभिषेक कर तिलक,चंदन,पुष्प अर्पित किए। गंगा अभिषेक के पश्चात पवित्र छड़ी मां गंगा के मंदिर पूजा अर्चना के लिए ले जायी गई। मंदिर में पंच मंदिर गंगोत्री समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम कांत सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल ने हजारों तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर गर्भ गिरी में स्थापित किया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद मांगा। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत प्रेमगिरी महाराज ने इस यात्रा का उद्देश्य बताते हुए श्रद्धालुओं को कहा कि सनातन धर्म की स्थापना हेतु जन जागरण करना तथा उत्तराखंड के विकास के लिए प्रदेश की जनता को जागृत करना है। उन्होंने कहा आदिकाल से इस प्रकार की छड़ी यात्राएं पूरे देश में आयोजित की जाती रही है। आदि जगदगुरु शंकराचार्य द्वारा लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व पवित्र छड़ी यात्रा जिसे शंकर दिग्विजय यात्रा भी कहा गया है, निकाली गई थी। वर्तमान में भी अमरनाथ छड़ी यात्रा कश्मीर ,मणिमहेश्वर छड़ी यात्रा हिमाचल प्रदेश में इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। बताया जूना अखाड़े की यह पवित्र छड़ी यात्रा पूरे उत्तराखंड का भ्रमण करेगी और जनता को जागरूक करेगी। साधु नागा संन्यासियों के जत्थे में छड़ी के महंत श्री महंत शिव दत्त गिरी,श्री महंत पुष्कराज गिरि,मंत्री श्री महंत रंजीतानंद गिरि प्रयाग,महंत दीपक गिरी,श्री महंत अजयपुरी मंत्री त्रयम्बकेश्वर,श्री महंत रूद्रानंद गिरी उज्जैन,महंत दीपक गिरी,महंत हरिशानंद गिरि,महंत महेंद्र गिरि,महंत सर्वेश्वरानंद सरस्वती,राजू पूरी आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।