Skip to main content

उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व का समापन

 बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्ध्य प्रदान कर की सुख समृद्वि की कामना


हरिद्वार। सोमवार को सबेरे उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व का समापन हो गया। सोमवार को तड़के ही पंचपुरी के विभिन्न गंगाघाटों पर छठव्रतियों के सिर उनके परिजन छठ का डाला लेकर पहुंचे। पारंपरिक गीतों के साथ भगवान सूर्य नारायण की उदय होने का इंतजार किया भगवान प्रकट हुए छठ व्रत में प्रदान कर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। तीर्थनगरी हरिद्वार में पूर्वांचल समाज की ओर से छठ पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार के सभी गंगाघाटों पर छठ व्रतियों को देखने वालों की भीड़ जुटी रही। हरिद्वार के तमाम गणमान्य संत-महंतो राजनैतिक दलों के नेताओं,समाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जूडे लोगों ने छठ व्रतियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। पूर्वांचल उत्थान संस्था,पूर्वांचल जनजागृति संस्था,पूर्वांचल छठ पूजा समिति जैसी तमाम संस्थाओं की ओर से छठ घाटों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पांडेय,महासचिव बीएन राय,रंजीता झा,रामसागर यादव,रामसागर जायसवाल,डॉ निरंजन मिश्रा,मनोज मिश्रा,अबधेश झा,पं भोगेन्द्र झा,पं विनय मिश्रा,पं सागर झा,पं धनंजय झा,भगवान झा,दिलीप कुमार झा,संतोष झा सहित अन्य सदस्यों ने छठ पर्व को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिव हनुमान मंदिर सेक्टर 4 भेल हरिद्वार में छठ पूजा महापर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भेल हरिद्वार के आस पास की हजारों छठ व्रतियों सहित उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर छठ घाट का सौन्दर्यीकरण विधायक आदेश चौहान के सौजन्य से हुआ है। उन्होंने रविवार सायंकाल को लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ,गंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित,भेल हरिद्वार के महाप्रबंधक मानव संसाधन विकास आलोक कुमार शुक्ल तथा पूर्वांचल जनजागृति संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल महामंत्री सुनील पाण्डेय,उपाध्यक्ष तरुण शुक्ल,उमेश पाठक व मंत्री शिवशंकर पाण्डेय,हरिनारायण त्रिपाठी ,ज्ञान प्रकाश सिंहछठ पूजा घाट समिति के सुनील कुमार गुप्ता,वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार दूबे,राजनाथ यादव,कोषाध्यक्ष कृष्णा चौहान श्रीनिवास राय,रामचन्द्र यादव अन्य उपस्थित रहे। इसी क्रम में बहादराबाद में रूपलाल यादव,वरूण शुक्ला,रंजीता झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान,विधायक रवि बहादुर,जसविंदर कौर,अनिल भास्कर,राजबीर चौहान,मोहित चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। गीता कुटीर घाट पर धर्मेंद्र साह, नंदलाल शर्मा,चंदन दूबे,शरमन कुमार,नीलेश्वर सिंह के नेतृत्व में छठ मनाया गया। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने गोविंद घाट पर छठ मनाया। इस मौके पर सरिता सिंह सर्किल हैड,नितेश प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।