Skip to main content

शब्दाक्षर ने किया हरिद्वार साहित्योत्सव का आयोजन

 


हरिद्वार। साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर द्वारा हरिद्वार शब्दाक्षर साहित्योत्सव का आयोजन किया गया। उत्तरी हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, आयोजन प्रमुख डा.बुद्धिनाथ मिश्र एवं व्यवस्था प्रमुख केवल कोठारी ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ शारदे की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। शब्दाक्षर भोपाल की जिला प्रचार मंत्री सविता बांगड़ ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। केवल कोठारी, शब्दाक्षर तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नारायण एवं शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता-सह-प्रसारण प्रभारी डा.कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने शब्दाक्षर गीत प्रस्तुत किया। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डा.बुद्धिनाथ मिश्र ने स्वागत संबोधन में देश भर के विभिन्न राज्यों से आये रचनाकारों के साथ मंच साझा करने की घटना को अद्भुत और अविस्मरणीय बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने शब्दाक्षर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि  शब्दाक्षर के राष्ट्रीय मंच पर हिन्दुस्तान के सभी शब्दाक्षर प्रदेश समितियों के 100 से अधिक प्रतिनिधि पदाधिकारियों का होना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दया शंकर मिश्र ने संस्था का वार्षिक आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उद्घाटन सत्र तथा काव्य सत्र का संचालन शब्दाक्षर के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विश्वजीत शर्मा सागर ने तथा सम्मान सत्र का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने किया। संस्था के सभी पदाधिकारियों को श्रीफल,शॉल,मोतियों की माला, शब्दाक्षर अंगवस्त्रम तथा शब्दाक्षर स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। राजीव खरे, शंकर जयपुरी,डा.स्मृति कुलश्रेष्ठ,धर्मपाल साहिल,नीता श्रीवास्तव,सुमन सुरभि,संत कुमार वाजपेयी तथा प्रदीप देवीशरण भट्ट सहित आठ शब्दाक्षर पदाधिकारियों की कृतियों में से कवि हरिश्चंद्र गुप्ता सम्मान के तहत नीता श्रीवास्तव की कृति मिल्कियत मेरी को प्रथम स्थान पर तथा द्वितीय स्थान पर डा.सुमन सुरभि की कृति चेतना के पंख पर क्रमशः 51000 एवं 21000 का चेक, प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड प्रदान किया गया। तत्पश्चात सर्वाधिक साहित्यिक आयोजन करवाने वाली प्रदेश व जिला समितियों में से शब्दाक्षर कानपुर (उत्तर प्रदेश) जिला समिति प्रथम, शब्दाक्षर जहानाबाद (बिहार) जिला समिति द्वितीय व शब्दाक्षर महाराष्ट्र प्रदेश समिति तृतीय स्थान पर रही। जिसके लिए उन्हें क्रमशः 11000, 5000 एवं 2000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। शब्दाक्षर के बैनर तले विराट कवि सम्मेलन करवाने हेतु मध्य प्रदेश अध्यक्ष राजीव खरे को 11000 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया। शब्दाक्षर श्रेष्ठ कला सम्मान-2023 निशांत सिंह गुलशन तथा शब्दाक्षर अनवरत सेवा सम्मान सागर शर्मा आजाद को दिया गया। मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नारायण द्वारा संपादित साझा संकलन शब्दाक्षर गीतमाला तथा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष डा.धर्मपाल साहिल द्वारा संपादित साझा संकलन संवेदना के स्वर एवं मौलिक कृतियों का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात प्रधान संपादक रवि प्रताप सिंह के संपादन में प्रकशित शब्दाक्षर पत्रिका के अक्टूबर-दिसंबर 2023 अंक का लोकार्पण किया गया। काव्य सत्र में कवियों ने कविताओं का पाठ किया। काव्य सत्र की अध्यक्षता डा.आदर्श प्रकाश ने तथा संचालन संतोष कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अजीत गुप्ता,सुरेश चौधरी,संजय शुक्ला,अमन शुक्ला,सागर शर्मा आजाद, डा.अनामिका सिंह,प्रो.जीवन सिन्हा,मनोज कुमार मिश्र,सावित्री सुमन,डा.नूतन शर्मा आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।