Skip to main content

पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने दिया धरना


 हरिद्वार। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में पथ प्रकाश विभाग पर प्रदर्शन कर धरना दिया। उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मेयर की उदासीनता व अकर्मण्य कार्यशैली से शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। दीपावली जैसे पर्व पर भी वार्डों में अंधेरा पसरा रहा है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल ने नगर अयुक्त को ज्ञापन देकर वार्डों में खराब लाइटों के स्थान पर नई लाईटें लगवाने की मांग की थी। भाजपा पार्षदों की पहल पर नगर आयुक्त ने 4000 स्ट्रीट लाईट का आदेश दिया था। जिसके सापेक्ष 500 लाईट दीपावली से पूर्व आ भी गयी थी। लेकिन मेयर की उदासीनता व पथ प्रकाश विभाग की लापरवाही के चलते 500 स्ट्रीट लाईटें स्टोर में पड़ी रहीं और शहर में अंधेरा व्याप्त रहा। पार्षद निशा नोडियाल ने कहा कि उनके वार्ड में लगभग दो दर्जन स्ट्रीट लाईट खराब पड़ी हैं। अनेक बार अवगत कराने के बावजूद, उनके वार्ड में नई लाईटें नहीं भेजी गईं। पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि पथ प्रकाश विभाग की व्यवस्था बदहाल है। 4000 लाईटों का टेंडर होने के बावजूद मात्र 500 लाईटें नगर निगम को प्राप्त हुई हैं, जिन्हें वार्डों में न भेजकर स्टोर में दबाकर रख दिया गया है। पार्षद सचिन अग्रवाल व विकास कुमार ने कहा कि पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों का रवैया हठधर्मिता पूर्ण है। जिसे भाजपा पार्षद दल बर्दाश्त नहीं करेगा। पार्षद विनीत चौहान व पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि नगर आयुक्त को सभी वार्डों में समान रूप से 25-25 नई लाईट लगवाने का अभियान प्रारम्भ करवाना चाहिए। भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त व पथ प्रकाश विभाग की प्रभारी एसएनए की अनुपस्थिति में एसएनए श्याम सुन्दर से भेंट कर बदहाल पथ प्रकाश व्यवस्था के संदर्भ में अवगत कराया। एसएनए श्याम सुन्दर ने आक्रोशित भाजपा पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संदर्भ में एमएनए को अवगत कराते हुए पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करवायेंगे तथा पथ प्रकाश विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर भाजपा पार्षद अनुज सिंह, सुनीता शर्मा, विनीत चौहान, विकास कुमार, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया, भाजपा नेता प्रदीप त्यागी, आकाश भाटी, दिनेश शर्मा, सुखेन्द्र तोमर, राघव ठाकुर, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।