Skip to main content

वैश्य समाज महिला वाहिनी मध्य हरिद्वार की कार्यकारिणी घोषित

महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है-डा.विशाल गर्ग


 हरिद्वार। वैश्य समाज महिला वाहिनी मध्य हरिद्वार द्वारा करवा चौथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला वाहिनी की नवनियुक्त अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा भी की। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा करवा चौथ के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी एवं गेम्स का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता,महामंत्री राजीव गुप्ता एवं डा.विशाल गर्ग ने समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि महिलाएं परिवार बनाती हैं,परिवार घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। संरक्षक अरूणा बंसल एवं नरेश रानी गर्ग ने करवा चौथ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है, जिसमें पति की दीर्घायु और मंगल कामना की जाती है। उन्होने कहा कि हिन्दु महिलाओं के लिए इस पर्व का जीवन में विशेष महत्व है। यह पर्व रिश्तों को मजबूत बनाने वाला पर्व है। महिला वाहिनी की अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने महिलाओं से एकजुटता के साथ समाज में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि महिला वाहिनी में सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा तथा महिला वाहिनी समय समय पर सामाजिक गतिविधियां संचालित करेगी। महिला वाहिनी के विस्तार में संरक्षक पद पर अरूणा बंसल, नरेश रानी गर्ग,वंदना गुप्ता,मीरा जैन एवं प्रीति गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर अलका अग्रवाल, वर्षा गुप्ता एवं अलका अग्रवाल,महामंत्री पद पर प्रीति अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पद पर आंचल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर आयूषि अग्रवाल एवं रागिनी अग्रवाल,प्रचार मंत्री पद पर अर्चना,मीडिया प्रभारी पद पर पूर्णिमा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गौरी गर्ग,प्रतिमा अग्रवाल,सरिता अग्रवाल एवं जूली अग्रवाल को मनोनीत किया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।