पदोन्नति, पौष्टिक आहार एवं कोविड प्रोत्साहन भत्ते की लंबित मांग पूरी करने की मांग हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से दीपावली गिफ्ट के रूप में कर्मचारियों की लंबित चली आ रही पदोन्नति, पौष्टिक आहार एवं कोविड प्रोत्साहन भत्ते की कर्मचारियों की मांग पूरी करने की मांग की है। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर,प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र, जिला मंत्री राकेश भँवर ने कहा कि विगत कई वर्षों से कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से पदोन्नति, पौष्टिक आहार एवं कोविड प्रोत्साहन भत्ते की मांग कर रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ते की आज तक बाट जोह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को कर्मचारियों की मांग को पूरा कर दीपावली गिफ्ट दें। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत,प्रदेश उपाध्यक्ष नेल्सन अरोड़ा,गुरुप्रसाद गोदियाल,प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने कहा कि चिकित्साधिकारियों को प्रदेश स्तर पर 10,000 हजार कोविड प्रोहत्साहन भत्ता दे दिया गय। जबकि अन्य विभागों एवं आयुर्वेदिक कर्मचारियों, ठेके पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों,पीआरडी,उपनल कर्मियों को आज तक कोविड भत्ता न दिया जाना दुखदायी और अन्यायपूर्ण है। मुख्यमंत्री को सभी कर्मचारियों को कोविड भत्ता दिए जाने के आदेश पारित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजकीय आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय ऋषिकुल एवं गुरुकुल के कर्मचारियों को विश्वविद्यालय बनने के बाद से वेतन भत्तों,पेंशन व अन्य देयकों के लिए भटकना पड़ता है। सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिए। जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment