Skip to main content

1 से 15 जनवरी तक चलेगा पूजित अक्षत वितरण अभियान

 श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम न्योता अभियान


हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी 2024 को भगवान पुरूषोत्तम श्रीराम-जानकी प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जनसहभागिता के लिए 1 जनवरी से प्रारम्भ अक्षत वितरण अभियान के तहत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ऋषिकुल मैदान से प्रारम्भ शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा ऋषिकुल मैदान से परशुराम चौक, चंद्राचार्य चौक, शंकर आश्रम,आर्यनगर चौक हिट हुए गम्भीर मार्ग स्थित संघ कार्यालय पर सम्प्पन हुई। इस मौके पर जिला सञ्चालक डॉ.यतीन्द्र नाग्यान ने बताया कि 22जनवरी2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीराम- जानकी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस महा आयोजन में सभी राम प्रेमियों की शत प्रतिशत भागेदारी हो,इसके लिए 1 से 15 जनवरी तक घर-घर पूजित अक्षत वितरण अभियान प्रारम्भ हो रहा है। अक्षत वितरण अभियान के तहत सभी श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर आने का न्यौता देना है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद सभी जन समुदाय अपने आराध्य के दर्शन कम से कम एक बार आवश्यक कर के आये। इसी भाव से जनअभियान चलाया जा रहा है। साध्वी प्राची ने कहा कि आज वह पावन दिन आ गया जब लाख संघर्षो के बाद अंततःश्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ स्वंयसेवक रोहिताश्व कुँवर,जिला प्रचारक जगदीप सिंह, अमित चौहान,नगर प्रचारक नीरजजी,विस्तारक त्रिवेंद्र जी,विहिप प्रवक्ता वीरेंद्र कीर्तिपाल,विहिप उपाध्यक्ष संध्या कौशिक,नीता कपूर,कुसुम शर्मा,मुकेश सिंह,कमलेश सिंह,माया कपूर,सजला शर्मा,गीता गौरा, एकता,जिला सह मंत्री विश्वास, भूपेंद्र,मोनू त्यागी,नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग, बलदेव रावत,अभिषेक जमदग्नि,नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा,मजदूर संघ के सुमित सिंघल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा,राजेश शर्मा,सचिन बेनीवाल,अंकुर,अर्पित अग्रवाल,मनोज गर्ग,अनिल गुप्ता,कुलदीप,गुरमीत सिंह,अनिल भारतीय, आराध्य आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।