Skip to main content

भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न

 


हरिद्वार। भारत विकास परिषद उत्तर मध्य क्षेत्र-1 के दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा  ने कहा कि परिषद में सामान्य कार्यकर्ता को भी अपने मन की बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। शर्मा ने कहा कि पहले साधना से स्वयं को नियंत्रित करें। फिर उसके बाद अन्य को नियंत्रित करने की सोचें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में जो व्यापक परिवर्तन आ रहा है, उसे हम अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से देश भर में देखना चाहते हैं। राष्ट्रीय चेयरमैन प्रचार प्रसार केशव दत्त गुप्ता ने कहा कि भारत में इस समय संचार क्रांति का दौर चल रहा है। जिसमें भारत विकास परिषद की भूमिका को रेखांकित किए जानें की आवश्यकता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.तरुण शर्मा ने कहा कि देव भूमि हरिद्वार में इन दो दिनों में जो विचारों की गंगा बही, वह परिषद को एक नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। क्षेत्रीय संयुक्त महामंत्री शरद चंद्रा, भगवान सहाय अग्रवाल और नवीन कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद का परिवार दिनोदिन बड़ा हो रहा है, जोकि गौरव की बात है। प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद का यह क्षेत्रीय अधिवेशन एक नई दिशा की ओर आगे बढ़ने का इशारा कर रहा है। उन्होंने हरिद्वार में दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित करने के लिए परिषद के केंद्रीय पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंतिम सत्र की शुरूआत करते हुए प्रांतीय महामंत्री मनीषा सिंहल ने कहा कि इस अधिवेशन में महिलाओं और युवा वर्ग ने जिस तरह से बढ़चढ़ अपनी भागीदारी निभाई है। वह परिषद परिवार के लिए शुभ संकेत है। मंच का संचालन करते हुए क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिश ने कहा कि भारत विकास परिषद हमेशा निम्नतम व्यक्ति की सेवा में समर्पित हैं। महिला सहभागिता सत्र में महिला एवं बाल विकास प्रकल्पों का परिचय और कार्यों पर परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक की सर्किल हेड श्रीमती सरिता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही है और परिषद महिलाओं के कल्याण हेतु जो प्रोग्राम चला रहा है। उसमें हमारा बैंक हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को तैयार हैं। पीएनबी महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं चला रहा है। अब हमें परिषद परिवार से जुड़ कर अच्छा लग रहा है। क्षेत्रीय सचिव महिला एवं बाल विकास डा.संगीता सिंह, पाला मेहता, योगेश वशिष्ठ, प्रांतीय महासचिव मनीषा सिंहल तथा प्रांतीय महिला संयोजिका सुगंध जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री डा.प्रेम चंद्र शास्त्री ने भाग लेते हुए कहा कि आज युवा पीढ़ी को अपनी प्राचीन कला से पुनः जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक अर्जुन दास भारद्वाज,डा.रविंद्र कपूर,संगठन मंत्री ललित पांडे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रोहित कोचगवे, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, वैध एम.आर.शर्मा, बीना सिंह, अनिता गुप्ता,सीमा चौहान, अनुपमा गुप्ता,पंचपुरी शाखा अध्यक्ष एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।